scriptबलात्कार पीडि़ता किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, घरवाले थाना जाने लगे तो युवक बोला- मैं दोनों को अपना लूंगा, अब किया ये | Minor girl raped: Rape victim minor girl gave birth baby | Patrika News
बलरामपुर

बलात्कार पीडि़ता किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, घरवाले थाना जाने लगे तो युवक बोला- मैं दोनों को अपना लूंगा, अब किया ये

Minor girl raped: बलात्कार करने के बाद दो साल से शादी का झांसा दे रहा था आरोपी, एक साल पहले बच्चे का हुआ जन्म लेकिन अब शादी से मुकर गया युवक

बलरामपुरMay 16, 2020 / 06:11 pm

rampravesh vishwakarma

बलात्कार पीडि़ता किशोरी ने दिया बच्चे को जन्म, घरवाले थाना जाने लगे तो युवक बोला- मैं दोनों को अपना लूंगा, अब किया ये

Rape accused arrested

वाड्रफनगर. रघुनाथनगर पुलिस ने शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ बलात्कार (Minor girl raped) करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पीडि़ता गर्भवती हो गई थी तथा गत वर्ष मार्च माह में उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया था।
आरोपी दो साल से उसे शादी करने का झांसा दे रहा था, फिर मुकर गया। इसके बाद पीडि़ता के परिजन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। (Minor girl beame a mother)


वर्ष 2018 में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम मुडिय़ा की एक किशोरी बाजार से घर लौट रही थी। तभी पुल पर पहले से मौजूद गांव के ही युवक 27 वर्षीय देव कुमार पिता प्रेमलाल ने उसका रास्ता रोक लिया, फिर जबरन पुल के नीचे ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।
इससे किशोरी गर्भवती हो गई। इस मामले की जानकारी लगने पर किशोरी के पिता ने आरोपी से बात की तो उसने कहा कि मैं किशोरी व उसके होने वाले बच्चे को अपनाने के लिए तैयार हूं, उसने किशोरी से शादी करने की बात कही। इधर उसने बड़ी चालाकी से कुछ महीनों का समय भी मांग लिया।
इस बीच मार्च 2019 में किशोरी ने बच्चे को जन्म दिया, इसके बाद आरोपी लगातार बहाने बनाकर शादी की बात को टालता रहा। फिर अभी कुछ दिन पूर्व उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

पुलिस ने दर्ज किया अपराध
युवक द्वारा शादी से इनकार करने के बाद परिजन पीडि़ता को लेकर थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में रघुनाथनगर पुलिस ने धारा 376, 506 व पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बलरामपुर जिले में दुष्कर्म से जुड़ीं अन्य खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Minor girl raped

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो