scriptअच्छा काम करने वाले पुलिस वालों को 4 दिन का पिकनिक टूर | 4-day picnic tour for policemen working well | Patrika News
बैंगलोर

अच्छा काम करने वाले पुलिस वालों को 4 दिन का पिकनिक टूर

अपराधकी जांच करने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

बैंगलोरDec 04, 2018 / 06:11 pm

Ram Naresh Gautam

police

अच्छा काम करने वाले पुलिस वालों को 4 दिन का पिकनिक टूर

बेंगलूरु. पुलिस उपायुक्त (वाइट फील्ड संभाग) अब्दुल अहद ने विभिन्न पुलिस थानों के कर्मचारियों को आपराधिक मामलों की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने पर उनका सम्मान किया है।

उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की जांंच कर आरोपियों का सुराग लगाने में पुलिस कांस्टेबल और सहायक पुलिस उप निरीक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पुलिस कर्मचारियों ने जानलेवा हमले आदि खतरों का सामना कर कर्तव्य निर्वहन किया है।
उन्होंने कहा कि वाइट फील्ड संभाग के विभिन्न पुलिस थानों के 30 पुलिस कर्मचारियों का साम्मान किया गया है। इसके अलावा दो गृह रक्षक का भी सम्मान किया गया है।

गृह रक्षक भी पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्ती कर बहुत सहयोग कर रहे है। इन सभी कर्मचारियों को चार दिनों की छुट्टी देकर उन्हें परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने का अवसर दिया गया है।
इस तरह पुलिस कर्मचारियों का सम्मान करने से सभी को जिम्मेदारियों का एहसास होगा और कोई भी काम अधिक दिलचस्पी से कर सकेंगे।

Home / Bangalore / अच्छा काम करने वाले पुलिस वालों को 4 दिन का पिकनिक टूर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो