script‘कायर’ हैं अमित शाह: दिनेश | Amit Shah is 'coward' says ktk cong working prez dinesh | Patrika News
बैंगलोर

‘कायर’ हैं अमित शाह: दिनेश

प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष बोलेसरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर साधते हैं विपक्ष पर निशाना

बैंगलोरFeb 09, 2018 / 09:13 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

dinesh gundurao
बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश गुंडूराव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर बड़ा हमला बोलते हुए उन्हें ‘कायरÓ तक कह दिया। यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए दिनेश ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने वाले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वाकई कायर हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए आयकर विभाग का दुुरुपयोग कर रहे हैं। यह एक घृणित कार्य है और अभी तक किसी भी राजनीतिक दल नेता ने ऐसा नहीं किया था। लेकिन, मोदी और शाह कांग्रेस नेताओं और उनके सगे-संबंधियों को आयकर छापे के जरिए जानबूझकर परेशान कर रहे हैं। अभी तक देश के किसी भी प्रधानमंत्री या नेता ने इस तरह की नफरत की राजनीति नहीं की थी। कोई भी इस तरह के कायरता पूर्ण कृत्य में शामिल नहीं हुआ। ‘इसलिए यह कहना उचित होगा कि अमित शाह कायर हैं।’
राहुल को खुश करने के लिए दिया बयान: येड्डि
इस बीच, दिनेश के बयान पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘इस तरह के बयान देकर दिनेश ने यह साबित किया है कि वह सार्वजनिक जीवन के योग्य नहीं है।’ येड्डियूरप्पा ने कहा कि आयकर विभाग एक स्वतंत्र संस्था है और उसके खिलाफ इस तरह का बयान गैर जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि दिनेश ने अपमानजनक, अपरिपक्व और बचकाना बयान दिया है। यह बयान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को खुश करने के लिए दिया गया है जो शनिवार से राज्य का दौरा करेंगे। गौरतलब है कि जब आयकर विभाग ने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डीके शिवकुमार के घर छापा मारा था तब मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या ने भी उसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया था।
चुनावी हिंदू हैं राहुल गांधी: येड्डियूरप्पा
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के राज्य में चुनावी दौरे पर निकलने से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीएस येड्डियूरप्पा ने उन्हें ‘चुनावी हिंदूÓ कहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी का राज्य में स्वागत करते हुए यह भी कहा कि वह भाजपा के ‘कांग्रेस मुक्त कर्नाटकÓ का सपना साकार करेंगे। येड्डियूरप्पा ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए कहा ‘पूर्व में राहुल गांधी ने जहां-जहां चुनावी अभियान चलाया वहां-वहां भाजपा ने जीत दर्ज की। राहुल का आना भाजपा के सौभाग्य का आना है।’ गौरतलब है कि अपने चार दिवसीय दौरे पर राहुल चुनावी सभाओं को संबोधित करने के अलावा कई मंदिरों और मठों और दरगाहों में जाएंगे।
https://twitter.com/hashtag/ElectionHindu?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

Home / Bangalore / ‘कायर’ हैं अमित शाह: दिनेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो