scriptचुनाव का सामना करने को तैयार रहें कार्यकर्ता : देवेगौड़ा | Be prepared to face the election worker: Gowda | Patrika News
बैंगलोर

चुनाव का सामना करने को तैयार रहें कार्यकर्ता : देवेगौड़ा

जनता दल (ध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने अगले दो-तीन माह में विधानसभा चुनाव की संभावना व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं स

बैंगलोरOct 12, 2017 / 08:30 pm

शंकर शर्मा

HD Deve Gowda

बेंगलूरु. जनता दल (ध) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने अगले दो-तीन माह में विधानसभा चुनाव की संभावना व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं से तैयार रहने का आह्वान किया है।


जद (ध) के प्रदेश कार्यालय जेपी भवन में बुधवार को राज्य की 224 विधानसभा सीटों के टिकट के दावेदारों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले साल मार्च में एसएसएलसी की परीक्षाएं होने से विधानसभा चुनाव जनवरी में भी करवाए जा सकते हैं।


देवे गौड़ा ने कहा कि 2 नवंबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी दोपहिया वाहन पर सवार होकर नवभारत कार्यक्रम शुरू करेंगे। मोदी के मन की बात की तर्ज पर सिद्धरामय्या काम की बात व नव कर्नाटक निर्माण की बातें कर रहे हैं। लेकिन इन दोनों दलों से लोहा लेने के लिए उनकी पार्टी तैयार है। दोनों राष्ट्रीय दलों के पास खूब पैसा है इसलिए ये धन के बल पर चुनाव लड़ते हैं। लेकिन हमारी पार्टी के उम्मीद वारों को अपने खुद के बलबूते पर चुनाव लडऩे के लिए तैयार रहना होगा।


उन्होंने कहा कि टिकट के दावेदारों को मने-मनेगे कुमारण्णा कार्य क्रम को सफल बनाने के साथ ही पार्टी की पूर्व सरकारों के विकास कार्य को प्रचारित कर घर घर तक पहुंचाना होगा। देवे गौड़ा ने कहा कि मने-मनेगे कुमारण्णा, इ बारी जेडीएस सरकारा, जेडीएस नडिग़े राज्यदा अभि वृद्धि कड़ेगे जैसे कार्यक्रमों को घर घर पहुंचाना होगा। अच्छा काम करने वालों को टिकट दिए जाएंगे। अधिक काम करने वालों को अव सर देने की बात करते हुए देवे गौड़ा ने हरेक गांव में पार्टी के कार्यक्रमों को पहुंचाने का आह्वान किया।


बागियों की खिंचाई करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि कुमार स्वामी को सीएम बनवाने की बातें करने वाले लोग आज उन्हीं को चुनौती दे रहे हैं। जनता हमारे साथ है और इस बार जद (ध) का सत्ता में आना सौ फीसदी तय है।

Home / Bangalore / चुनाव का सामना करने को तैयार रहें कार्यकर्ता : देवेगौड़ा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो