scriptभाजपा नेता ने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, राज्यपाल को लिखी चिट्ठी | BJP leader opened front against CM, letter written to Gove | Patrika News
बैंगलोर

भाजपा नेता ने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप

बैंगलोरApr 01, 2021 / 04:43 pm

Santosh kumar Pandey

eshwarappa.jpg
बेंगलूरु. कर्नाटक सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री केएस ईश्वरप्पा (Minister K S Eshwarappa) ने सीएम बीएस येडियूरप्पा (Chief Minister B S Yediyurappa ) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राज्यपाल वजूभाई वाला को लिखे पत्र में उन्होंने शिकायत की है कि मुख्यमंत्री उनके कामकाज में हस्तक्षेप करते हैं और नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि येडियूरप्पा ने उनकी जानकारी के बिना ही उनके विभाग से जुड़े 774 करोड़ रुपए आवंटित कर दिए।

केएस ईश्वरप्पा राज्य में कुरुबा समुदाय के ताकतवर नेता माने जाते हैं और मुख्यमंत्री के गृहनगर शिवमोग्गा से ही आते हैं। अतीत में एक बार वे जगदीश शेट्टर के मुख्यमंत्रित्व काल में उपमुख्यमंत्री का पद संभाल चुके हैं।
वर्ष 1992 में वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुके हैं। ईश्वरप्पा पांच बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं और राज्य की राजनीति में उनका खासा दबदबा है।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री की शिकायत उन्होंने पार्टी आलाकमान से भी की है। उनका कहना है कि यही सब चलता रहा तो मैं मंत्री के रूप में क्या करूंगा।

Home / Bangalore / भाजपा नेता ने ही मुख्यमंत्री के खिलाफ खोला मोर्चा, राज्यपाल को लिखी चिट्ठी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो