scriptगांव के पास सड़क के किनारे खड़ी कार जल रही थी | car parked on the side of the road near the village was burning | Patrika News
बैंगलोर

गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी कार जल रही थी

प्रेमी युगल ने कार में किया आत्मदाह

बैंगलोरMay 23, 2022 / 10:17 am

Nikhil Kumar

कर्नाटक के जंगलों में आग की 2042 घटनाएं, ज्यादातर मानव निर्मित

कर्नाटक के जंगलों में आग की 2042 घटनाएं, ज्यादातर मानव निर्मित

उडुपी जिले के करीब एक युगल प्रेमी ने कार में बंद होकर आत्मदाह कर लिया। मंदार्ती गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी कार जल रही थी। राहगीरों ने आग बुझाई तो कार के अंदर दो शव मिले। इनकी पहचान बेंगलूरु के आर.टी.नगर के चामुन्डी नगर निवासी यशवंत यादव (24) और ज्योति (23) के रूप में हुई है।

जांच से पता चला है कि दोनों विवाह करना चाहते थे लेकिन उनके परिवारों ने इसका विरोध किया था। यादव और ज्योति घर से भाग गए। हेब्बाल पुलिस थाने में दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने शनिवार को मेंगलूरु में किराए पर कार ली थी। दोनों ने कई मंदिरों और धर्म स्थलों की यात्रा की। रविवार सुबह दोनों ने अपने और कार पर पेट्रोल छिड़़का। फिर अंदर बैठ कर आग लगा ली।

इससे पहले यशवंत यादव ने अपने भाई को आत्महत्या करने के बारे में संदेश भेजा था। कार में सिलेंडर होने से विस्फोट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दीं। बह्मावर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

धोखाधड़ी के आरोप में विदेशी नागरिक गिरफ्तार
बेंगलूरु. उत्तर पूर्व सीइएन पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार घाना के सैम्युअल ओकोन (26) ने त्रिपुरा, असम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश मेघालय और मणिपुर के लोगों को रुपए देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाए और डेबिट कार्ड बेंगलूरु के पते पर मंगवाए। उनके नाम पर कई सिम कार्ड भी खरीदे। आरोपी सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल कर कई राज्यों के लोगों को नौकरी और कर्ज दिलवाने और लॉटरी या उपहार उनके नाम आने की जानकारी देता। फिर कॉल कर इन बैंक खातों में रुपए जमा करवाता था। पुलिस ने आरोपी से पांच सिम कार्ड, कई बैंक खातों की पास बुक और पांच डेबिट कार्ड बरामद किए।

मकान मालिक पर हमला, लूटपाट के आरोपी पुलिस के शिकंजे में
बेंगलूरु. नंदिनी लेआउट पुलिस ने एक मकान मालिक पर हमला कर उसे लूटने के आरोप में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार नंदिनी ले आउट में एक मकान किराए के लिए उपलब्ध था। लुटेरे मकान देखने के बहाने वहां गए। मकान मालिक को तीसरे माले पर बातचीत करने के बहाने बुलाया। फिर उस पर हमला कर दिया। उन्होंने मकान मालिक को बांध कर एक कमरे में बंद कर दिया। फिर अलमारी से तीन लाख रुपए के जेवर, 23 हजार रुपए नकद और अन्य कीमती चीजें लूट कर भाग गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू की। पुलिस ने उन्हें लग्गेरे में लूटे गए जेवर बेचने का प्रयास करते समय गिरफ्तार कर लिया। इस गिरफ्तारी से लूट के नौ मामले हल हो गए हैं।

Home / Bangalore / गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी कार जल रही थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो