scriptकरोड़ों रुपए ठगने वाला नकली सेनाधिकारी गिरफ्तार | cheated crores of rupees, fake army officer caught | Patrika News
बैंगलोर

करोड़ों रुपए ठगने वाला नकली सेनाधिकारी गिरफ्तार

उसने खुद को सेनाधिकारी बता कर लोगों को सस्ते में वाहन और अन्य चीजें दिलाने के बहाने ठगना शुरू कर दिया।

बैंगलोरApr 10, 2021 / 03:19 pm

Nikhil Kumar

arrest_7.jpg

बेंगलूरु. सुब्रमण्या नगर पुलिस ने नकली सेनाधिकारी बन कर कई लोगों से करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बेलगावी के अंजनेश मठापति (33) को से नकली पिस्तौल, जाली पहचान कार्ड, गणवेश तथा अन्य चीजें बरामद की हैं।

आरोपी कई साल पहले रोजगार की तलाश में बेंगलूरु आया था। वह होटलों और कैंटीनों में काम करने लगा। उसे पता चला कि सेनाधिकारियों को कई तरह की सुविधाएं और रियायतें मिलती है। उसने खुद को सेनाधिकारी बता कर लोगों को सस्ते में वाहन और अन्य चीजें दिलाने के बहाने ठगना शुरू कर दिया।

उसने सुब्रमण्या नगर के नागेन्द्र और उसके रिश्तेदारों को मोबाइल, इलेक्ट्रानिक उपकरण और अन्य चीजें सस्ते में दिलाने के बहाने 23 लाख रुपए प्राप्त किए थे। नागेंद्र ने मठापति को कई बार कॉल किया लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। उसके बारे में जानकारी जुटाने पर नागेंद्र को पता चला कि वह धोखेबाज था। इतना ही नहीं आरोपी ने दो युवतियों से मंगनी कर उन्हें भी धोखा दिया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो