scriptजानवरों से विपक्ष की तुलना अपमानजनक: राहुल | Comparing opposition to animals is insulting: Rahul | Patrika News
बैंगलोर

जानवरों से विपक्ष की तुलना अपमानजनक: राहुल

मोदी-शाह पर कसा तंज, कहा देश में सिर्फ दो ही इंसान, बाकी सब जानवर

बैंगलोरApr 08, 2018 / 07:03 pm

Ram Naresh Gautam

rahul gandhi
बेंगलूरु. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के उस बयान को अपमानजनक बताया है जिसमें उन्होंने भाजपा के खिलाफ एकजुट होने वाले विपक्ष की तुलना जानवरों से की थी। शनिवार को कोलार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए राहुल ने कहा कि शाह के बयान से उनकी मानसिकता का पता चलता है। वे दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और यहां तक की अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी बेकार समझते हैं।
उन्होंने कहा कि विपक्ष की तुलना जानवर से करना संघ और भाजपा का बुनियादी नजरिया है। इस देश में केवल दो ही जानवर नहीं हैं एक नरेंद्र मोदी और दूसरा अमित शाह। तंज कसते हुए राहुल ने कहा कि इन दोनों को छोड़कर देश में बाकी सब जानवर हैं। अमित शाह का बयान अपमानजनक है लेकिन वे इसे गंभीरता से नहीं लेते। शाह पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा ‘देश में केवल दो या तीन लोग ही हैं जो सब कुछ करने योग्य हैं। वे सबकुछ समझते हैं और बाकी सभी बेकार लोग हैं। इसमें न केवल दलित बल्कि आदिवासी, अल्पसंख्यक भी हैं। लेकिन यह यहीं खत्म नहीं होता है। इसमें आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और यहां तक गडकरी हर व्यक्ति शामिल है।
राहुल ने कहा कि भाजपा के लोगों में इतना कुव्वत नहीं है कि वे पार्टी के अंदर इस बात को कह सकें। वे इस तरह की बातें उनसे कहते हैं। हकीकत यह है कि मोदी और शाह समझते हैं कि इस देश में केवल दो ही इंसान हैं। गौरतलब है कि भाजपा स्थापना दिवस पर मुंबई में एक रैली के दौरान अमित शाह ने कहा था कि 2019 के लोकसभा चुनाव की उलटी गिनती शुरू हो गई है। विपक्षी एकजुटता की कोशिश हो रही है। जब बाढ़ आती है तो सबकुछ बह जाता है। केवल एक वटवृक्ष बचता है और बढ़ते पानी से खुद को बचाने के लिए सांप, नेवला, कुत्ते, बिल्लियां और अन्य जानवर साथ आ जाते हैं। मोदी की बाढ़ की वजह से सभी बिल्ली-कुत्ते, सांप और नेवला मुकाबला करने साथ आ रहे हैं।

Home / Bangalore / जानवरों से विपक्ष की तुलना अपमानजनक: राहुल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो