scriptमहंगाई का विरोध करते तांगे पर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता | Congress leaders reached assembly by tonga | Patrika News
बैंगलोर

महंगाई का विरोध करते तांगे पर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस के विधायक पार्टी दफ्तर से तांगे में विधान सौधा पहुंचे और विधानसभा सत्र में भाग लिया।
सत्र शुरू होने के बाद से अब तक कांग्रेस ने तीन बार विरोध प्रदर्शन किया है।
पहली बार बैलगाड़ी, दूसरी बार साइकल और तीसरी बार तांगे में विधानसौधा पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया और नारे लगाए।

बैंगलोरSep 25, 2021 / 07:49 pm

MAGAN DARMOLA

महंगाई का विरोध करते तांगे पर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस नेता

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार, नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष एस.आर.पाटिल शुक्रवार को अधिवेशन के अंतिम दिन पार्टी दफ्तर से विधानसौधा तक तांगे से पहुंचे।

बेंगलूरु. प्रदेश कांग्रेस के विधायकों ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पार्टी दफ्तर से तांगे में विधान सौधा पहुंचे और विधानसभा सत्र में भाग लिया। सत्र शुरू होने के बाद से अब तक कांग्रेस ने तीन बार विरोध प्रदर्शन किया है। पहली बार बैलगाड़ी, दूसरी बार साइकल और तीसरी बार तांगे में विधानसौधा पहुंच कर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना दिया और नारे लगाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के.शिवकुमार, नेता प्रतिपक्ष सिद्धरामय्या और विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष एस.आर.पाटिल शुक्रवार को अधिवेशन के अंतिम दिन पार्टी दफ्तर से विधानसौधा तक तांगे से पहुंचे। बड़ी संख्या में विधायक और कार्यकर्ता पैदल विधानसौधा तक केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए उनके साथ पहुंचे। पुलिस ने विधान सौधा के द्वार पर तांगे रोक दिए और अंदर नहींं जाने दिया। इस पर सिद्धारामय्या और शिवकुमार पुलिस कर्मचारियों के साथ उलझ पड़े। तांगे अंदर नहीं जाने के कारण अंतत: सिद्धरामयया, शिवकुमार, पाटिल और अन्य विधायकों को पैदल ही जाना पड़ा।

शिवकुमार ने कहा कि बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस देश भर में धरने और विरोध प्रदर्शन कर रही है। केंद्र सरकार सब कुछ खामोशी से देख रही है। नागरिक महंगाई, पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दाम और अन्य समस्याओं से परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4,500 करोड़ रुपए में खरीदे गए विशेष बोइंग हवाई जहाज से अमरीका के दौरे पर गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो