script110 किलो की कोविड पॉजिटिव महिला बनी मां, दोनों स्वस्थ | covid positive 110 kg woman gives birth to healthy baby in Bengaluru | Patrika News
बैंगलोर

110 किलो की कोविड पॉजिटिव महिला बनी मां, दोनों स्वस्थ

गर्भस्थ शिशु के भी कोविड पॉजिटिव होने की आशंका से महिला बेहद घबराई हुई थी।

बैंगलोरOct 28, 2020 / 01:13 pm

Nikhil Kumar

110 किलो की कोविड पॉजिटिव महिला बनी मां, दोनों स्वस्थ

कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला को लेकर सकते में स्वास्थ्य महकमा

– महिला मोटापे सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही थी।

बेंगलूरु. शहर के एक निजी अस्पताल के चिकित्सकों ने 110 किलो की कोविड पॉजिटिव महिला का सफल (covid positive 110 kg woman gives birth to healthy baby in Bengaluru) प्रसव कराया। मां और शिशु दोनों स्वस्थ हैं। चिकित्सकों के अनुसार महिला मोटापे सहित अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही थी। उसका पहले दो बार सीजेरियन प्रसव हो चुका है।

जांच में कोविड की पुष्टि होने के बाद एक निजी क्लिनिक ने महिला को वाइटफील्ड स्थित मणिपाल अस्पताल रेफर किया। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. तेजी डी. ने बताया कि रेफर करने के करीब 48 घंटे बाद महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया।

गर्भस्थ शिशु के भी कोविड पॉजिटिव होने की आशंका से महिला बेहद घबराई हुई थी। सावधानी के साथ सीजेरियन प्रसव हुआ। नवजात कोविड निगेटिव निकला। शिशु को संक्रमण मुक्त रखने के लिए उसे मां से दूर रखा गया। आठ दिन बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी मिली।

Home / Bangalore / 110 किलो की कोविड पॉजिटिव महिला बनी मां, दोनों स्वस्थ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो