scriptआचरण में दिखाई दे भगवान की भक्ति: संत | Devotion to God should be visible in conduct: Saint | Patrika News
बैंगलोर

आचरण में दिखाई दे भगवान की भक्ति: संत

राजस्थानी समाज ने किया संतों का सम्मान

बैंगलोरApr 05, 2024 / 06:24 pm

Santosh kumar Pandey

samaaj.jpg
मैसूरु. जोधपुर जिले के छापला गांव स्थित दाता गुलाबदास आश्रम, कडाला नाडा के संत हनुमानदास तथा नोखा चांदावता के संत रमताराम के मैसूरु पहुंचने पर सर्व राजस्थानी समाज के लोगों ने सम्मान किया। स्मृति चिह्न के रूप में महाराणा प्रताप की तस्वीर भेंट की गई। संत ने धर्म संदेश में बताया कि अगर आप भगवान को मानते हो तो उस मान्यता का परिचय हमारे व आपके जीवन से हो, केवल विचारों से नहीं। हमारा जीवन बता देता है कि हम भगवान को मानते हैं। भगवान का स्मरण करने से जीव का कल्याण होता है।
यह बात भी हम अच्छी तरह से जानते हैं, फिर भी मन भगवान में नहीं लगता हैं, तो इससे बढ़ कर और नास्तिकता क्या होगी। वस्तु विशेष में भगवत बुद्धि होना कोई कठिन बात नहीं है,पर यह अधूरी आस्तिकता है। पूरी आस्तिकता का अर्थ यह है कि भगवान से भिन्न कुछ है ही नहीं।
इस मौके पर पृथ्वी सिंह चांदावत, गणपत सिंह बालावत, लाबूराम तड़वा,चेनाराम प्रजापत, केर सिंह देवल, विजय सिंह,लाबूराम नरपुरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Home / Bangalore / आचरण में दिखाई दे भगवान की भक्ति: संत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो