scriptआखिर गिरफ्तार हुआ सिगड़ी सीना, पढि़ए पूरी खबर | Finaly, Sigdi Seena was arrested, read the whole news | Patrika News
बैंगलोर

आखिर गिरफ्तार हुआ सिगड़ी सीना, पढि़ए पूरी खबर

राजगोपालनगर थाने की पुलिस पर हमला करने वाले सिगड़ी सीना (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल सीना को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बैंगलोरFeb 17, 2020 / 04:33 pm

Santosh kumar Pandey

आखिर गिरफ्तार हुआ सिगड़ी सीना, पढि़ए पूरी खबर

आखिर गिरफ्तार हुआ सिगड़ी सीना, पढि़ए पूरी खबर

बेंगलूरु. एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची राजगोपालनगर थाने की पुलिस पर हमला करने वाले सिगड़ी सीना (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मुठभेड़ में घायल सीना को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस के अनुसार 4 फरवरी की रात को सीगड़ी सीना तथा उसके 7-8 साथियों ने ऑटो रिक्शा चालक रंगनाथ पर हमला करने की योजना बनाई थी। लेकिन उस दिन रंगनाथ के घर पर नहीं मिलने से आक्रोशित सीना तथा उसके साथियों ने रंगनाथ के मकान के आस-पास खड़े 11 ऑटो रिक्शा, 4 कार समेत 20 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया था।
इस मामले को लेकर वाहन मालिकों ने आरोपियों के खिलाफ राजगोपालनगर थाने में मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने इस मामले में सीना के साथी किरण तथा मनोज को गिरफ्तार किया और मामले के सूत्रधार सीना को गिरफ्तार करने के लिए जालहल्ली थानांतर्गत पुराने बस स्टैंड के निकट स्थित एक निजी अपार्टमेंट परिसर में पहुंची थी।
यह भी पढि़ए: देशद्रोह के तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा

हालांकि पुलिस की भनक लगते ही पुलिस टीम पर सीना ने धारदार हथियार से हमला कर मौके से फरार होने का प्रयास किया। सीना ने पुलिस हेड कांस्टेबल वीरभद्रप्पा पर चाकू से हमला किया और जब पुलिस दल का नेतृत्व कर रहे पुलिस निरीक्षक दिनेश पाटिल ने सीना को चेतावनी देते हुए सरेंडर करने कहा तब भी वह पुलिस पर हमला करते हुए भागने का प्रयास करने लगा।
दिनेश पाटिल ने पहले एक राउंड गोली हवा में चलाई और उसके बाद दूसरी गोली सीना के बाएं पैर पर चलाई। घायल सीना को गिरफ्तार कर विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। उत्तर संभाग के डीसीपी शशिकुमार ने घटनास्थल का दौरा किया।
सीना के हमले में घायल पुलिस हेडकांस्टेबल वीरभद्रप्पा को भी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी सीगड़ी सीना के खिलाफ कामाक्षीपाल्या तथा राजगोपालनगर थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण चोरी तथा लूट के 5 मामले दर्ज हैं।

Home / Bangalore / आखिर गिरफ्तार हुआ सिगड़ी सीना, पढि़ए पूरी खबर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो