scriptधर्म आराधना जीवन का सौभाग्य | Good luck life of religion | Patrika News
बैंगलोर

धर्म आराधना जीवन का सौभाग्य

मुमुक्षु दर्शिका की दीक्षा 3 जुलाई को

बैंगलोरMay 20, 2019 / 05:57 pm

Priyadarshan Sharma

jain

धर्म आराधना जीवन का सौभाग्य

बेंगलूरु. साध्वी कंचनप्रभा ने कहा कि वह जन्म महान होता है जिसमें चरित्र, धर्म, आराधना का संकल्प बनता है। वह परिवार भी सौभायशाली होता है जिसमें ऐसी महान आत्माएं जन्म लेती हैं।


उन्होंने कहा कि मुमुक्षु दर्शिका 3 जुलाई को भिक्षुधाम में आचार्य महाश्रमण से दीक्षा लेंगी। इस बार 20 मुमुक्षु आचार्य महाप्रज्ञ शताब्दी के अवसर पर दीक्षित होंगे। इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुद कच्छारा, व्यवस्था समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश लोढा, अभाते महिला मंडल कार्यसमित सदस्य वीणा वैद ने मुमुक्षु दर्शिका को शुभकामनाएं दीं। इस अवसरपर साध्वी उदित प्रभा व साध्वी निर्भय प्रभा ने आशीर्वाद दिया।
सुविधिनाथ जिनालय में शांति स्नात्र पूजा
मैसूरु. महावीरनगर स्थित सुविधिनाथ राजेन्द्र जिनालय में सुविधिनाथ राजेन्द्र महिला मंडल की ओर से शांति स्नात्र की पूजा पढ़ाई गई। अनुष्ठान लाभार्थी कुसुम देवी, चम्पालाल मुणोत परिवार रहा। इस अवसर पर अध्यक्ष पुष्पा देवी ओसवाल, उपाध्यक्ष त्रिशला देवी वाणीगोता, सचिव कल्पना जैन, कोषाध्यक्ष मनीशा जैन सहित लीला मुणोत, संजू झोटा, कंचन वोहरा मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो