scriptजानलेवा बन रही हाई टेंशन लाइन, करंट से झुलसा किशोर | High tension line becoming deadly, hard-hitting teenager | Patrika News
बैंगलोर

जानलेवा बन रही हाई टेंशन लाइन, करंट से झुलसा किशोर

नेताजी नगर में हाई टेंशन लाइन की चपेट में आया क्रिकेट खेल रहा निखिल, महापौर ने दिया उपचार का खर्च वहन करने का आश्वासन

बैंगलोरMay 17, 2019 / 06:17 pm

Ram Naresh Gautam

BBMP

जानलेवा बन रही हाई टेंशन लाइन, करंट से झुलसा किशोर

बेंगलूरु. शहर के मत्तिकेरे के नेताजी नगर में हाई टेंशन बिजली की तार लगने से एक बालक गंभीर रूप से झुलस गया और उसे इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

महापौर गंगाम्बिका, उप महापौर भद्रेगौड़ा, पालिका में सत्तारूढ़ दल के नेता अब्दुल वाजिद और अन्य पार्षदों ने अस्पताल जाकर बालक का हाल चाल पूछा। महापौर ने कहा कि उपचार का सारा खर्च पालिका बर्दाश्त करेगी और परिवार को सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। महापौर गंगाम्बिका ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि नेताजी नगर दूसरे क्रास पाइप लेन निवासी निखिल (14) पड़ोसी बच्चों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। गेंद एक मकान की छत पर जा गिरी, जिसे लेने गए निखिल का हाथ हाई टेंशन लाइन की तार से छू गया। जोरदार करंट से उसका शरीर पचास फीसदी तक झुलस गया है। एक निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महापौर ने बताया कि कहा कि निखिल को 48 घंटे के लिए आब्जर्वेशन में रखा गया है।
चिकित्सकों की एक टीम निखिल पर नजर रखे हुए है। निखिल आराम से बातें कर रहा है। घटना स्थल का भी मुआयना किया गया। वहां गत 50 साल से ही बिजली के टॉवर और हाई टेंशन लाइन की तारें हैं। कई लोगो ने घर बना लिए हैं। तारों के नीचे ही मकान और भवन हैं। कर्नाटक ऊर्जा संप्रेषण निगम लिमिटेड (केपीटीसीएल) ने कई साल पहले ही नागरिकों को बिजली की तारों से बीस फीट दूरी पर मकान को निर्मित करने की हिदायत दी थी। फिर भी नागरिकों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उप मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंंत्री की अध्यक्षता में बेसकॉम और केपीटीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक में इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाने पर एक कार्यक्रम बनाया जाएगा। निखिल आठवीं कक्षा का छात्र है और यलहंका के एक निजी हाई स्कूल का छात्र है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो