scriptसूने मकानों को बनाते थे निशाना, छह गिरफ्तार | houses were targeted, six arrested | Patrika News
बैंगलोर

सूने मकानों को बनाते थे निशाना, छह गिरफ्तार

16 लाख के आभूषण जब्त

बैंगलोरAug 11, 2020 / 05:21 pm

Santosh kumar Pandey

arrest8.jpg
बेंगलूरु. चामराज नगर जिले की कोलेगाल पुलिस ने चोरी के आरोप में छह लागों को गिरफ्तार कर १६ लाख रुपए के आभूषण, कार और तीन मोटर साइकिल जब्त की हैं।

पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान बेंगलूरु के हनुमंत नगर के शिवा (29), यलन्दूर तहसील अल्केरे अग्राहर गांव के निंगा राजू (28), मद्दूर गांव के नंदीश (26), रंगस्वामी (23), कुमार (31) और गंगाधर (29) के तौर पर की गई है।
सबसे पहले गंगाधर को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई। उससे मिली जानकारी के आधार पर बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ चोरी के 29 मामले दर्ज हैं। आरोपी सूने मकानों की निशानदेही कर रात के समय चोरियां करते थे।
व्हीलिंग करने पर चार युवक गिरफ्तार
बेंगलूरु. बैटरायनपुर यातायात पुलिस ने व्हीलिंग और करतब दिखाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर चार युवकों को गिरफ्तार किया।

पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक नाइस रोड पर खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए करतब दिखा रहे हंै। पुलिस ने घटना स्थल पहुंच कर हनुमंतनगर के चंदन (21), लिखित (22), श्रीनगर के सुमंत (22) और विनय (20) को गिरफ्तार किया। जबकि अन्य युवक फरार हो गए। चारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो