घर पर केवल संध्या और दो बच्चे थे। उसका पति नागेश मालूर गया था। मंगलवार सुबह बच्चों के रोने पर घटना का पता चला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच की और संध्या के पति नागेश (30) को गिरफ्तार कर लिया।
नागेश ने संध्या की हत्या की योजना बना ली बताया गया है कि नागेश के एक विधवा के साथ संबंध थे। इसकी भनक संध्या को मिली। संध्या पति से झगड़ा कर विधवा से संबंध तोडऩे की मांग करती थी। इससे चिढ़ कर नागेश ने संध्या की हत्या की योजना बना ली। सोमवार शाम उसकी मां को गांव छोडऩे के बहाने मालूर गया। फिर रात को घर लौटा। उसने मकान की नकली चाबी से लॉक खोला और पत्नी की हत्या कर दी। फिर लॉक लगा कर मालूर वापस लौट गया था।
पत्नी के बलात्कार का नाटक भी रचा उस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की सहायता से नागेश की गिरफ्तारी संभव हुई। पुलिस ने बताया कि नागेश ने पत्नी के बलात्कार का नाटक भी रचा था। उसी ने पत्नी को पलंग पर लिटाकर निर्वस्त्र कर दिया था। वहां शराब की बोतल और दो गिलास रख दिए थे।