scriptभूमि सुधार कानून में संशोधन किसानों के लिए घातक : होरट्टी | Janata dal will oppose amendment in land reform act | Patrika News
बैंगलोर

भूमि सुधार कानून में संशोधन किसानों के लिए घातक : होरट्टी

जनता दल एस इस संशोधन का पूरजोर विरोध करेगा।

बैंगलोरJun 15, 2020 / 06:32 pm

Sanjay Kulkarni

भूमि सुधार कानून में संशोधन किसानों के लिए घातक : होरट्टी

भूमि सुधार कानून में संशोधन किसानों के लिए घातक : होरट्टी

बेंगलूरु.स्वयं को किसानों को नेता घोषित करनेवाले तथा किसानों के नाम से ही शपथग्रहण कर सत्ता की कमान संभलनेवाले मुख्यमंत्री बीएस यडियूरप्पा की ओर कर्नाटक भूमि सूधार कानून में संशोधन का समर्थन आश्चर्यकारक है। मूझे यडियूरप्पा जैसे मंजे हुए राजनेता तथा किसान नेता से ऐसे किसान विरोधी रूख की कतई अपेक्षा नहीं थी विधान परिषद के सदस्य जनता दल एस के वरिष्ठ नेता बसवराज होरट्टी ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि इस संशोधन को निरस्त करने की मांग को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को खत लिखा है। कृषि तथा किसानों के लिए घातक संशोधन लाने से पहले राज्य सरकार ने किसी के साथ संवाद तक नहीं किया है। राजस्व मंत्री इस संशोधन के लिए अध्यादेश जारी करने का बयान दे रहें है। कृषि भूमि का अस्तित्व बना रहें इसी उद्देश्य को लेकर कर्नाटक भूमि सूधार कानून में धारा 79 ए तथा बी को शामिल किया गया था।
उन्होंने कहा कि अब प्रस्तावित संशोधन के तहत यह महत्वपूर्ण धाराएं हटाएं जाने पर संपन्न लोग बडे पैमाने पर कृषि भूमि खरीदेंगे। कृषि भूमि कम होने के बाद खाद्यान्न के उत्पादन में गिरावट होना तय है। लेकिन राज्य सरकार इस संभाव्य परिणाम की अनदेखी कर रही है।जनता दल एस इस संशोधन का पूरजोर विरोध करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो