अभिनंदन कार्यक्रम में आठ या उससे अधिक तपस्या करने वाले दर्जनों तपस्वियों का पारं परिक रूप से सम्मान किया गया। राजेन्द्रचन्द्र भंडारी ने गणेश चतुर्थी एवं संवत्सरी पर्व की महत्ता बताई। प्रायोजक सज्जन राज मेहता व ताराचंद लुणावत परिवार का शॉल, माला, स्मृतिचिह्न से अभिनंदन किया। समारोह में सदस्यों व उनके परिवारजनों ने भाग लिया।
अशोक व्यास अध्यक्ष, मेहता सचिव बने
एसोसिएशन की साधारण सभा में वर्ष २०१८-२० के लिए नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। चुनाव अधिकारी पदमराज मेहता व सुरेश पुरोहित ने नई कार्यकारिणी में अशोक व्यास अध्यक्ष, राजेंद्रकुमार सिंघी उपाध्यक्ष, सज्जनराज मेहता सचिव, जितेंद्र दुग्गड़, चेतन भंडारी एवं प्रशांत सिंघी सह सचिव, देवेंद्र कोठारी कोषाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। शेखर भंसाली, राजेश भंडारी, ऋषि भंडारी, राजेंद्र लोढ़ा, कमल भंडारी, शरद भंडारी, अनिल कुमार भंडारी, रविंद्रराज भंडारी कार्यकारिणी समिति में शामिल हैं।
इसके पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीचंद भंडारी ने स्वागत किया जबकि सचिव कैलाश भंसाली ने गतिविधियों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष देवेंद्र कोठारी ने गतवर्ष का आय-व्यय पेश किया।
अग्रवाल अध्यक्ष, सोमसुंदरम सचिव
बेंगलूरु. स्वास्तिक सेवा ट्रस्ट की साधारण सभा की बैठक में चैयरमेन सतीश मित्तल एवं अध्यक्ष श्याम बंसल ने वर्ष 2018 -२० के लिए नई कमेटी की घोषणा और भगवत अग्रवाल को अध्यक्ष व सोमसुंदरम को सचिव पद के लिए सर्वसम्मति से चुने जाने की घोषणा की।
नए अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी में विनोद अग्रवाल उपाध्यक्ष प्रथम, अशोक गर्ग उपाध्यक्ष द्वितीय, गौरव जिंदल को सह सचिव, अनिल नाहर को कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। चैयरमेन सतीश मित्तल ने कहा कि संघ एवं ट्रस्ट समाज सेवा के कार्यो में नई ऊंचाइयां प्राप्त कराता रहे।