कांग्रेस तथा जद (एस) के बीच हुए समझौते के तहत कुल 10 संसदीय सचिव नियुक्त किए जाएंगे जिनको कैबिनेट मंत्री का दर्जा मिलेगा। इनमें से कांग्रेस 6 तथा जद (एस) 4 संसदीय सचिवों की नियुक्ति करेगा। संसदीय सचिव के लिए जद (ध) के नेता पूर्व विधायक वाइएसवी दत्ता, एन.एच.कोनरेड्डी, चिक्कनायकनहल्ली के सुरेश बाबू तथा मधु बंगारप्पा भी शामिल है।