scriptपिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस | Leopard captured in cage, people breathed in relief | Patrika News
बैंगलोर

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

पांडवपुरा तहसील में दोड्डबेडरहल्ली में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शनिवार रात को विभाग के हत्थे चढ़ गया। तेंदुए के भय के कारण ग्रामीण शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे।

बैंगलोरMar 18, 2019 / 03:44 pm

Santosh kumar Pandey

bangalore news

पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

मंड्या. पांडवपुरा तहसील में दोड्डबेडरहल्ली में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ शनिवार रात को व विभाग के हत्थे चढ़ गया। तेंदुए के भय के कारण ग्रामीण शाम होते ही घरों में कैद हो जाते थे। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह से गांव व खेतों में कई बार तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों ने वनविभाग को सूचना दी थी। वनविभाग ने अलग-अलग तीन जगहों पर पिंजरा रखा था। शनिवार रात को शिकार की तलाश में आया तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वनविभाग टीम तेंदुआ को बंडीपुर अभ्यारण्य में छोडऩे के लिए ले गई।
आग में झुलसी महिला ने दम तोड़ा
श्रवणबेलगोला. तहसील के सुंडेनहल्ली गांव में झोंपड़ी में लगी आग के कारण झुलसी एक महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार झोंपड़ी में आग लगते ही कमलाबाई (60) बाहर आ गई थी। फिर झोंपड़ी में रखे रुपए लेने वापस आग की परवाह किए बिना अंदर गई। इस दौरान वह आग की लपटों से आकर बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मृतक महिला का शव परिजनों को सुपुर्द किया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। झोंपड़ी में आग कैसे लगी, इसके बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

Home / Bangalore / पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो