scriptजांच के इंतजार में छह हजार से ज्यादा सैंपल | more than 6000 samples awaiting corona test | Patrika News
बैंगलोर

जांच के इंतजार में छह हजार से ज्यादा सैंपल

मरीजों के साथ जांच के लिए लंबित नमूनों की संख्या भी बढ़ रही है। 60 फीसदी यानी छह हजार से ज्यादा नमूनों की जांच नहीं हो सकी है।

बैंगलोरMay 30, 2020 / 10:53 pm

Nikhil Kumar

जांच के इंतजार में छह हजार से ज्यादा सैंपल

जांच के इंतजार में छह हजार से ज्यादा सैंपल

उडुपी. जिले में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच में हो रहे विलंब के कारण हजारों नमूने लंबित पड़े हैं और जिले में नए मरीजों के मिलने का सिलसिला भी जारी है। शनिवार को भी 13 नए मरीजों की पुष्टि हुई। जिले में अब तक 177 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से एक की मौत हुई और केवल छह मरीज ही ठीक हुए हैं। 170 मरीज उपचाराधीन हैं। मरीजों के साथ जांच के लिए लंबित नमूनों की संख्या भी बढ़ रही है। 60 फीसदी यानी छह हजार से ज्यादा नमूनों की जांच नहीं हो सकी है।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी सुधीर चंद्र सूडा ने बताया कि अन्य राज्यों से आने वाले मरीजों की संख्या अचानक बढऩे के कारण जांचे जाने वाले नमूनों की संख्या भी बढ़ी है। आठ हजार से ज्यादा लोग अकेले महाराष्ट्र से आए हैं। एक-एक दिन में 1500 से ज्यादा नमूने एकत्रित किए गए हैं। जल्द ही जांच पूरी होने की उम्मीद है।

दक्षिण कन्नड़ जिले की उपायुक्त सिंधु बी. रूपेश ने बताया कि दक्षिण कन्नड़ जिले व शिवमोग्गा जिले में कुल छह लैब हैं। सभी लैब नियमित रूप से जांच कर रहे हैं। कुछ दिनों में सभी नमूनों की जांच पूरी होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो