scriptअब सिद्धू की चुनौती, येड्डि सरकार की उपलब्धियों के बारे में 15 मिनट बोलकर दिखाएं मोदी | now siddaramaiah challenge modi to speak about BSY govt achievement | Patrika News
बैंगलोर

अब सिद्धू की चुनौती, येड्डि सरकार की उपलब्धियों के बारे में 15 मिनट बोलकर दिखाएं मोदी

मोदी ने राहुल को दी थी बिना कागज देखे बोलने की चुनौती, सिद्धरामय्या ने मोदी को कहा कि कागज देखकर बोलें

बैंगलोरMay 02, 2018 / 06:06 pm

कुमार जीवेन्द्र झा

siddu
बेंगलूरु. विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार जोर पकडऩे के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के बीच वाक्-युद्ध तेज हो गया है। मोदी के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 15 मिनट बिना कागज देखे राज्य में अपनी पार्टी की सरकार की उपलब्धियों पर बोलने की चुनौती देने पर अब सिद्धरामय्या ने पलटवार किया है। सिद्धरामय्या ने मोदी को 15 मिनट बीएस येड्डियूरप्पा सरकार की उपलब्धियों को बोलने की चुनौती दी है। वर्ष २००८ में येड्डियूरप्पा के नेतृत्व में दक्षिण में भाजपा की पहली सरकार बनी थी।

https://twitter.com/narendramodi?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/siddaramaiah/status/991517473802407936?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/BJPJDSBhaiBhai?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मोदी ने मंगलवार को चामराजनगर जिले में अपनी पहली सभा में राहुल के संसद में 15 मिनट बोलने देने के बयान पर पलटवार करते हुए कहा था कि राहुल किसी भी भाषा में सिद्धरामय्या सरकार की उपलब्धियों पर 15 मिनट बिना कागज देखे बोल कर दिखाएं। सिद्धरामय्या ने बुधवार को ट्वीट कर मोदी के इस बयान पर पलटवार किया और मोदी को येड्डियूरप्पा सरकार की उपलब्धियों पर कागज देखकर 15 मिनट बोलने की चुनौती दी। सिद्धू ने पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के खिलाफ बोलने के लिए राहुल की आलोचना को लेकर भी मोदी पर पलटवार किया। सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट कर कहा कि देवेगौड़ा को लेकर आपकी सलाह अनावश्यक है। सबको पता है कि आपने अपने संरक्षक और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को कितना सम्मान दिया है। सिद्धरामय्या ने कहा कि सब जानते हैं कि वर्ष २०१४ के लोकसभा चुनाव में आप देवेगौड़ा को लेकर कितने विनम्र थे। सिद्धू ने ट्वीट के साथ मोदी की रैली का एक फोटो भी साझा किया है जिसमें उनके साथ येड्डियूरप्पा दिख रहे हैं। सिद्धू ने इसे लेकर भी मोदी पर निशाना साधा। इससे पहले सिद्धू ने एक अन्य ट्वीट में कहा था कि मोदी को अचनाक देवेगौड़ा के प्रति सम्मान और प्रेम की याद आ गई है। ज्यादा दिन नहीं हुए हैं जब मोदी ने देवेगौड़ा को वृद्धाश्रम भेजने की बात कही थी। सिद्धरामय्या ने कहा कि क्या यह भाजपा और जद ध के बीच गुप्त समझौते का संकेत नहीं है।

मोदी का दौरा आज, बेंगलूरु में करेंगे सभा
मोदी गुरुवार को दूसरी बार राज्य के चुनावी दौरे पर आएंगे। मोदी एक दिवसीय दौरे में तीन सभाओं को संबोधित करेंगे। मंगलवार को मोदी ने पहले चुनावी दौरे में तीन सभाएं की थी। प्रदेश भाजपा के मुताबिक गुरुवार को मोदी गदग, कलबुर्गी और बेंगलूरु के उपनगरीय इलाके केंगेरी में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Home / Bangalore / अब सिद्धू की चुनौती, येड्डि सरकार की उपलब्धियों के बारे में 15 मिनट बोलकर दिखाएं मोदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो