scriptसामाजिक दूरी का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस | Police became strict against those who did not follow social distance | Patrika News
बैंगलोर

सामाजिक दूरी का पालन नहीं करनेवालों के खिलाफ सख्त हुई पुलिस

कमिश्नर ने कहा, दर्ज होंगे आपराधिक मामले

बैंगलोरJun 28, 2020 / 05:47 pm

Santosh kumar Pandey

bhaskar-rao.jpg
बेंगलूरु. पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने रविवार को कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करने में कोताही बरतने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए जाएंगे। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि यदि कोई कोरोना वायरस (covid-19) प्रतिबंधात्मक मानदंडों का पालन करने से इनकार करता है तो नागरिक भी पुलिस को कॉल कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी शहर की सड़कों पर गश्त करेंगे और मास्क पहनने के नियम और सामाजिक दूरी को लागू करेंगे। उन्होंने जनता से सहयोग का अनुरोध करते हुए कहा कि जनता भी अपना काम कर सकती है और हर दूसरे व्यक्ति से उनका अनुसरण करने के लिए कह सकती है।
मार्शलों ने वसूला 4 लाख 84 हजार रुपए जुर्माना

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से जारी मार्गदर्शक सूत्रों का उल्लंघन करने वालों से मार्शलों ने शनिवार को 4 लाख 84 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है।
बीबीएमपी के प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सार्वजनिक क्षेत्रों में मॉस्क नहीं पहनने वाले 2 हजार 280 तथा सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वाले 140 कुल मिलाकर 2 हजार 420 लोगों से 4 लाख 84 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है।
दक्षिण संभाग में मास्क नहीं पहनने के सबसे अधिक 698 मामले दर्ज किए गए हैं।
जबकि महादेवपुरा में ऐसे 92 मामले दर्ज हुए हैं। दक्षिण संभाग में मास्क नहीं पहनने वालों से सबसे अधिक 1 लाख 39 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला गया है।

https://twitter.com/deepolice12/status/1277077738449321984?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो