scriptमुख्यमंत्री व मंत्रियों के भ्रष्टाचार के सबूत 23 को जारी होंगे : येड्डि | Proof 23 of the corruption and corruption of ministers and ministers | Patrika News
बैंगलोर

मुख्यमंत्री व मंत्रियों के भ्रष्टाचार के सबूत 23 को जारी होंगे : येड्डि

येड्डियूरप्पा ने कहा कि वे 23 सितंबर को मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या व उनके परिजनों, मंत्रियों व विधायकों के भ्र्रष्टाचार व घोटालों का सबूत सहित खुलासा कर

बैंगलोरSep 16, 2017 / 08:43 pm

शंकर शर्मा

Yeddyurappa

Yeddyurappa

बेंगलूरु. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बी एस येड्डियूरप्पा ने कहा कि वे 23 सितंबर को मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या व उनके परिजनों, मंत्रियों व विधायकों के भ्र्रष्टाचार व घोटालों का सबूत सहित खुलासा करेंगे। येड्डियूरप्पा ने शुुक्रवार को विधानसौधा-विकाससौधा के मध्य स्थित गांधी प्रतिमा के सामने दिन रात का धरना दे रहे विधान परिषद सदस्यों से भेंट के बाद कहा कि मुख्यमंत्री भ्र्रष्टाचार मुक्त व पारदर्शी प्रशासन देने के दावे कर रहे हैं। वे सरकार के 50 माह के शासनकाल में हुई लूट को पुख्ता सबूतों सहित उजागर करेंगे।

येड्डि ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने सरकार के घोटालों पर पर्दा डालने के लिए लोकायुक्त जैसी संस्था को बंद कर दिया। जो संस्थाएं बची हैं वे मुख्यमंत्री के अधीन हैं। इस वजह से सरकार के भ्रष्टाचार का कोई भी प्रकरण उजागर नहीं हो पाया है। येड्डि ने कहा कि वे सस्ती लोकप्रियता के लिए सरकार पर आरोप नहीं लगा रहे बल्कि पुख्ता सबूतों के साथ ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने कारनामे उजागर नहीं होने देने के लिए सरकार अनेक अधिकारियों का इस्तेमाल कर फाइलें गायब करा रही है। अधिकारियों पर दबाव डाला जा रहा है।

भाजपा की परिवर्तन रैली 1 नवंबर को
प्रदेश भाजपा इकाई ने शहर में 1 नवंबर को आयोजित ‘परिवर्तन रैली’ के माध्यम से विधानसभा चुनाव का शंखनाद करने का फैसला किया है। पार्टी के सूत्रों में मुताबिक इस रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे। बताया जाता है कि राज्य के विभिन्न जिलों से भाजपा के 1 लाख 6 5 हजार कार्यकर्ता भाजपा के झंडे के साथ बाइक पर सवार होकर इस रैली में भाग लेने के लिए अक्टूबर के अंत में बेंगलूरु पहुंचेंगे। राज्य के 55 हजार मतदान केंद्रों में से हर केंद्र से तीन बाइक पर 6 कार्यकर्ता रैली में भाग लेंगे। रैली में 3 लाख 30 हजार से अधिक बूथ स्तर कार्यकर्ता भाग लेंगे।

रैली की रूपरेखा पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं के निर्देशों के मुताबिक तैयार की गई है। राज्य के पार्टी नेताओं को इन निर्देशों का यथावत पालन करने के लिए सूचित किया गया है। हाल में पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के दौरे में मेंगलूरु शहर में आयोजित रैली को अपेक्षित सफलता नहीं मिलने के कारण परिवर्तन रैली को सफल बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखने के लिए जिला,तहसील तथा ब्लॉक इकाईयों को निर्देश दिए गए हैं।

Home / Bangalore / मुख्यमंत्री व मंत्रियों के भ्रष्टाचार के सबूत 23 को जारी होंगे : येड्डि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो