scriptबाढ़ प्रभावित कोड़ुगु के लिए तमिलनाडु दायित्व निभाएं | Tamil Nadu to perform flood affected Kodugu: Barappa | Patrika News
बैंगलोर

बाढ़ प्रभावित कोड़ुगु के लिए तमिलनाडु दायित्व निभाएं

सरस्वती पुरस्कार से पुरस्कृत कन्नड़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.एस.एल.बैरप्पा ने यह बात कही है।

बैंगलोरNov 16, 2018 / 06:18 pm

Ram Naresh Gautam

kudugu

बाढ़ प्रभावित कोड़ुगु के लिए तमिलनाडु दायित्व निभाएं

बेंगलूरु. कावेरी नदी के पानी के लिए हमेशा संघर्ष को तैयार रहने वाली तमिलनाडु सरकार कोड़ुगु जिले के बाढ़ प्रभावितों की सहायता का दायित्व निभाए। सरस्वती पुरस्कार से पुरस्कृत कन्नड़ के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.एस.एल.बैरप्पा ने यह बात कही है।
मुख्यमंत्री एच.डी.कुमारस्वामी को लिखे पत्र में बैरप्पा ने कहा कि तमिलनाडु कावेरी जलबहाव क्षेत्र में हालात कैसे भी हों लेकिन पानी की मांग के लिए हरसंभव दबाव बनाता है। पिछले दिनों कोडग़ु जिले में हुई भारी बारिश के कारण वहां के निवासियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है।
उन्होंने कहा कि कोडग़ु जिले में पुनर्वास राज्य सरकार के लिए एक चुनौती बना हुआ है। राज्य सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है।

उन्होंने कहा कि कई सामाजिक संगठन इसके लिए राशि संग्रहित कर रहे हैं।
कावेरी नदी के पानी पर दावा करने वाले तमिलनाडु को अब कावेरी नदी की उद्गम स्थली कोडग़ु जिले के पुनर्वास के लिए भी सहायता
करनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो