दुकान खोल रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या
मंड्या. मद्दूर तहसील में शनिवार को एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार मेलहल्ली गांव निवासी नवीन (32) हलगुर होबली में होटल चलाता था। शनिवार सुबह होटल खोलते समय बाइक पर आए दो युवकों ने नवीन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए और भाग गए। गंभीर रूप घायल नवीन को स्थानीय लोगों की मदद से मद्दूर तहसील के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।