scriptकांग्रेस में मतभेद होंगे लेकिन मनभेद नहीं : खरगे | There will be differences in Congress but not discrimination: Kharge | Patrika News
बैंगलोर

कांग्रेस में मतभेद होंगे लेकिन मनभेद नहीं : खरगे

There will be differences in Congress but not discrimination. कांग्रेस में चल रही खींचतान को संभालते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी की 130 वर्षों की लम्बी परंपरा है। इस पार्टी में नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होते है।

बैंगलोरOct 09, 2019 / 07:53 pm

Santosh kumar Pandey

कांग्रेस में मतभेद होंगे लेकिन मनभेद नहीं : खरगे

कांग्रेस में मतभेद होंगे लेकिन मनभेद नहीं : खरगे

बेंगलूरु. कांग्रेस पार्टी की 130 वर्षों की लम्बी परंपरा है। इस पार्टी में नेताओं के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन मनभेद नहीं होते हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बात कही।
बुधवार को जिला मुख्यालय कलबुर्गी में उन्होंने कहा कि एक बार कोई व्यक्ति कांग्रेस का सदस्य बन जाता है तो वह पुराना है या नया, न तो इसकी चिंता की जाती है और न ही यह सवाल उठता है। लिहाजा कांग्रेस में पुराने कांग्रेसी या नए कांग्रेसी ऐसा कोई भेद नहीं है।
पद के लिए लॉबिंग नहीं की
उन्होंने कहा कि अभी तक उन्होंने किसी भी पद के लिए उनके राजनीतिक जीवन में लॉबिंग नहीं की है। ऐसे में किसी को पद से हटाना या स्थापित करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के टिकट बंटवारे में उन्होंने किसी का टिकट नहीं काटा है। ऐसे मामलों में पार्टी आलाकमान का फैसला सर्वोपरि होता है।

Home / Bangalore / कांग्रेस में मतभेद होंगे लेकिन मनभेद नहीं : खरगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो