scriptसाढ़े तीन हजार मतदाताओं ने किया नोटा का उपयोग | Three and a half thousand voters used the nota | Patrika News
बैंगलोर

साढ़े तीन हजार मतदाताओं ने किया नोटा का उपयोग

धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र में 3 हजार 515 मतदातओं ने नोटा के अधिकार का भी उपयोग किया। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद जोशी पुन: निर्वाचित हुए हैं।

बैंगलोरMay 26, 2019 / 12:13 am

शंकर शर्मा

साढ़े तीन हजार मतदाताओं ने किया नोटा का उपयोग

साढ़े तीन हजार मतदाताओं ने किया नोटा का उपयोग

धारवाड़. धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र में 3 हजार 515 मतदातओं ने नोटा के अधिकार का भी उपयोग किया। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद जोशी पुन: निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटदम प्रतिस्पर्धी कांग्रेस के विनय कुलकर्णी पर 2 लाख 5 हजार 72 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

लोकसभा आम चुनाव मतगणना कार्य धारवाड़ के कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू हुआ। धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र में कुल 17 लाख 27 हजार 311 मतदाता हैं। गत 23 अप्रेल को हुए मतदान में 12 लाख 9 हजार 993 मतदाताओं ने मतदान किया। भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद जोशी ने 6 लाख 8 4 हजार 8 37 वोट हासिल किए। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी विनय कुलकर्णी ने 4 लाख 79 हजार 76 3 वोट प्राप्त किए। भाजपा उम्मीदवार प्रहलाद जोशी ने लगातार चौथी बार संसद प्रवेश किया।


कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। बीएसपी के इरप्पा ***** 6 344, एसयूसीआई (कम्यूनिस्ट) पार्टी के गंगाधर बडिगेर 4755, आल इंडिया हिंदुस्तान कांग्रेस पार्टी के वादिराज मधुसूदन मन्नारी 118 9, आजाद मजदूर किसान पार्टी के राजु कांबले 8 29, भारतीय प्रजेगल कल्याण पार्टी के रेवणसिद्दप्पा तलवार 711, प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया पार्टी के विनोद घोडके 725, उत्तम प्रजाकीय पार्टी के संतोष नंदूर 156 6 , निर्दलीय उम्मीदवार दुंडशी अब्दुल रहमान 905, उदयकुमार अंबिगेर 8 99, बसवराज संगण्णवर 1093, मक्तुमखान सरदेसाई 1740, मल्लिकार्जुन बाळनगौडर 4458 , राजु अनंतसा नायिकवाडी 4426 , मारडगी वीरप्पा 408 1, शकील अहमद दोड्डवाड 18 95, सोमशेखर यादव 5400 तथा हसीनाबानु टपालवाले 4375 वोट हासिल किए। इसके अलावा 3 हजार 515 नोटा वोट डाले गए हैं। कुल 3 हजार 6 20 डाक तथा सेवा मत डाले गए थे। इनमें 6 33 वोट खारिज हुएहैं।


विधानसभा वार मतगणना परिणामक्षेत्रों में प्राप्त वोट
नवलगुंद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रहलाद जोशी ने 706 48 , कांग्रेस के विनय कुलकर्णी 7036 5 वोट प्राप्त किए हैं। कुंदगोल विधानसभा क्षेत्र में प्रहलाद जोशी 7558 0, विनय कुलकर्णी को यहां 55530 वोट मिले हैं। धारवाड़ (ग्रामीण) क्षेत्र में प्रहलाद जोशी को 8 5517, विनय कुलकर्णी 6 06 ०4 वोट मिले हैं। धारवाड़ (पूर्व) क्षेत्र में प्रहलाद जोशी 6 58 70, विनय कुलकर्णी को 7216 6 वोट मिले हैं।

हुब्बल्ली-धारवाड़ (केन्द्र) क्षेत्र में प्रहलाद जोशी 105145, विनय कुलकर्णी 51545 वोट मिले हैं। हुब्बल्ली-धारवाड़ (पश्चिम) प्रहलाद जोशी 106 978 , विनय कुलकर्णी 54754 वोट मिले हैं। कलघटगी विधानसभा क्षेत्र में प्रहलाद जोशी को 8 9923, विनय कुलकर्णी को 49470 वोट मिले हैं। शिग्गांव क्षेत्र में प्रहलाद जोशी को 8 28 96 , विनय कुलकर्णी को 6 46 8 4 वोट मिले हैं।


चयनित वीवीपैट के वोटों की गिनती
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपा चोळन ने बताया कि केन्द्रीय निर्वाचन आयोग के निर्देशनुसार प्रत्याशी या उनके एजेंटों के समक्ष इस बार प्रति विधानसभा क्षेत्रों के दायरे के चयनित पांच वीवीपैट के वोटों की गिनती की गई। मतदान के दिन हुब्बल्ली-धारवाड़ पश्चिम विधानसभा मतक्षेत्र के मतदान केन्द्र संख्या 198 तथा 249 में माडल मतदान के नतीजों को हटाए बिना ही वास्तविक मतदान प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई थी। इसके चलते इन मतदान केन्द्रों के ईवीएम वोटों को ना गिनकर वीवीपैट मशीनों के वोटों की पर्चियों (स्लिपों) की गिनती की गई।


विजेता प्रत्याशी को प्रमाणपत्र
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी दीपा चोळन ने लोकसभा चुनाव में अत्यधिक वोट हासिल कर विजयी हुए उम्मीदवार प्रल्हाद जोशी को प्रमाणपत्र प्रदान किया।

Home / Bangalore / साढ़े तीन हजार मतदाताओं ने किया नोटा का उपयोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो