scriptवर्षावास हृदय परिवर्तन का उचित समय: साध्वी संस्कारनिधि | Varshavas is the right time for change of heart: Sadhvi Sanskarnidhi | Patrika News
बैंगलोर

वर्षावास हृदय परिवर्तन का उचित समय: साध्वी संस्कारनिधि

चातुर्मासार्थ मंगल प्रवेश

बैंगलोरJul 02, 2022 / 04:39 pm

Santosh kumar Pandey

simandhar.jpg
बेंगलूरु. वीवी पुरम स्थित सीमंधर शांति सूरी जैन ट्रस्ट के तत्वावधान में साध्वी संस्कारनिधिश्री आदि ठाणा का चातुर्मासार्थ मंगल प्रवेश हुआ। प्रात: केएम गादिया के निवास से सामैया पूर्वक शोभायात्रा जयकारों के साथ सीमंधर शांतिसूरी जैन मंदिर पहुंची। वहां दर्शन-वंदन के पश्चात विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा संभवनाथ जैन भवन पहुंच कर धर्मसभा में परिवर्तित हुई।
ट्रस्ट के अध्यक्ष चन्दूलाल भंडारी ने स्वागत किया। सीमंधर शांति ट्रस्टी मंडल, महिला मंडल एवं पुष्पा राठौड़ ने स्वागत गीतों की प्रस्तुति दी। संचालन कर रहे मीठालाल पावेचा ने चातुर्मास की रूपरेखा प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य लहरसिंह सिरोया ने चातुर्मास कार्यक्रम विवरणिका का विमोचन करते हुए कहा कि यह संयोग ही है कि आज से ही साध्वीवर्या का आशीर्वाद लेकर कार्यभार संभाल रहा हूं।
प्रवचन वाटिका के उद्घाटन का लाभ लीबाबाई तेजराज बोहरा परिवार एवं काम्बली अर्पण करने का लाभ साध्वीवर्या के सांसारिक पक्ष ने लिया। चिकपेट संघ के अध्यक्ष गौतमचन्द सोलंकी, जयनगर जैन संघ अध्यक्ष चंद्रकांत संघवी, कुमारा पार्क संघ अध्यक्ष प्रकाशचंद राठौड़ ने संबोधित किया। सभा में इन संघों के अलावा, माधवनगर संघ, राजाजीनगर संघ, विजयनगर संघ, नगरथपेट संघ, बसवनगुडी विमलनाथ जैन संघ, चामराजपेट, शंकरपुरम आदि अनेक संघों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर साध्वी संस्कार निधिश्री ने वर्षावास को हृदय परिवर्तन का उचित समय बताया। साध्वी ने कहा कि जैसे खीर भरने के लिए बर्तन का साफ होना जरूरी है वैसे ही जीवन को सद्गुणों से भरने के लिए मन का साफ होना जरूरी है। हमें प्रतिदिन आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।
साध्वी गुर्वाज्ञाश्री व साध्वी तीर्थनिधि ने भी विचार व्यक्त किए। विभिन्न मंडलों ने व्यवस्था संभाली।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो