scriptजन आंदोलन बन चुका है सीएए का विरोध: येचुरी | yechury calls for opposition unity | Patrika News
बैंगलोर

जन आंदोलन बन चुका है सीएए का विरोध: येचुरी

विपक्षी दलों को एकजुट होने का आह्वान, कलबुर्गी के पीर बंगाल मैदान में सीएए विरोधी जनसभा

बैंगलोरJan 22, 2020 / 12:22 am

Rajeev Mishra

जन आंदोलन बन चुका है सीएए का विरोध: येचुरी

जन आंदोलन बन चुका है सीएए का विरोध: येचुरी

बेंगलूरु.
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी ने सभी राजनीतिक दलों का आह्वान करते हुए कहा कि नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) के खिलाफ एकजुट हो जाएं।
कलबुर्गी के पीर बंगाली मैदान में आयोजित सीएए विरोधी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह कानून आपस में मतभेद पैदा करने वाला और जन विरोधी प्रकृति का है। उन्होंने कहा कि सीएए आंदोलन अब राजनीतिक नहीं रहा यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। अब समय है कि सभी राजनीतिक दल भी इसके खिलाफ एकजुट हो जाएं। इस जनसभा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सहित अन्य नेता मौजूद थे।
सीएए विरोधी रैली में युवाओं की भूमिका की सराहना करते हुए येचुरी ने कहा कि ‘हम इस आंदोलन को आगे ले जाना चाहते हैं क्योंकि हमें लगता है कि यह भारतीय इतिहास का निर्णायक क्षण है। यह भारतीय इतिहास में एक नया अध्याय जोडऩे वाला है। भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए भाजपा सांप्रदायिक धु्रवीकरण का सहारा ले रही है। भाजपा एक के साथ तीन का ऑफर लेकर आई है। सीएए लो साथ में आपको एनआरसी और एनपीआर मुफ्त में मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो