scriptबांसवाड़ा : महिला के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाकर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार | One accused arrested in suicide case of youth in banswara | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : महिला के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाकर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार

banswara crime news : आनंदपुरी क्षेत्र में दो महीने पहले हुई थी वारदात

बांसवाड़ाOct 25, 2019 / 04:33 pm

Varun Bhatt

बांसवाड़ा : महिला के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाकर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा : महिला के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाकर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा. अनैतिक संबंध के आरोप लगाकर एक युवक से दो लाख रुपए की मांग करने और खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में आनंदपुरी थाना पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। सीआई गजेंद्रसिंह राव ने बताया कि गत 6 अगस्त की रात बरजडिय़ा पंचायत क्षेत्र के रुपाखेड़ा निवासी अशोक पुत्र थावरचंद कटारा अपने घर में संदिग्ध अवस्था में अचेत पाया गया। परिजन उसे बांसवाड़ा एमजी अस्पताल ले गए, जहां अगले दिन इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले पर मृतक के पिता ने छापरा गांव के एक दंपती सहित आठ जनों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि आरोपियों ने उनके परिवार की एक महिला से अनैतिक संबंध होने के आरोप लगाते हुए सामाजिक भांजगड़ा किया। इसमें अशोक से जबरन 2 लाख रुपए वसूलने के प्रयास किए। यह लेन-देन नहीं हो पाया तो आरोपियों ने घर आकर अशोक से मारपीट की और धमकियां देकर लौट गए। उस दौरान परिवार के सदस्य पास ही पुश्तैनी मकान में थे, जबकि अशोक अकेला घर पर सोया था। मारपीट से जख्मी अशोक रात तीन बजे चीखा, तो आसपास के लोगों के साथ वे पहुंचे। बाद में अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के पोस्टमार्टम से विषाक्त सेवन करने से मृत्यु की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने खुदकुशी के लिए उकसाने और जबरन वसूली करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच की। अनुसंधान में आरोपी हकरू पुत्र बदा और उसकी पत्नी मंजूला दोषी पाए गए। इस पर पुलिस ने गुरुवार सुबह हकरू को उसके घर से गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस आती देखकर मंजूला घर से भाग निकली। पुलिस अब उसकी तलाश में है।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : महिला के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाकर युवक को आत्महत्या के लिए उकसाया, आरोपी गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो