8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां से उठी ‘बॉयकॉट लोकसभा इलेक्शन’ की आवाज़, जानें क्या है बड़ी वजह?

Rajasthan News : आदिवासी आरक्षण मंच के तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज मैदान में प्रदेश स्तरीय आरक्षण महा सम्मेलन हुआ। वक्ताओं के संबोधन से पूर्व बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, गोविन्द गुरु व काली बाई की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बांसवाड़ा

•

image

Omprakash Dhaka

•

Updated: 28 Feb 2024, 2:10 PM IST

reservation_conference.jpg

Banswara News : आदिवासी आरक्षण मंच के तत्वावधान में मंगलवार को कॉलेज मैदान में प्रदेश स्तरीय आरक्षण महा सम्मेलन हुआ। वक्ताओं के संबोधन से पूर्व बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर, भगवान बिरसा मुंडा, गोविन्द गुरु व काली बाई की तस्वीरों के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण किया। आरक्षण महासम्मेलन का शुभारंभ मंच के पदाधिकारियों ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कमेटी सलाहकार प्रो.कमलकान्त कटारा ने कहा कि यदि सरकार आचार संहिता से पहले आरक्षण नहीं देती है, तो उसे लोकसभा चुनाव में वोट नहीं देंगे।

कटारा ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकारों को संवेदनशीलता के साथ आदिवासियों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। प्रो. कटारा ने कहा कि सरकार जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण, राज्य सेवाओं में 6.5% पृथक आरक्षण व न्यूनतम उत्तीर्णांक की बाध्यता में पूर्ण छूट प्रदान करके अनुसूचित क्षेत्र के जनजाति वर्ग के साथ न्याय करें। संभागीय संयोजक डॉ. सोमेश्वर गरासिया ने कहा कि सरकार हमारी तीन सूत्री मांगों को पूरा करेगी तो आदिवासी उसके साथ हैं।

यह भी पढ़ें : धारदार हथियार से गला रेतकर युवक की हत्या, घर से 3 किमी दूर तालाब में मिला शव

सह संयोजक ललित भाभोर, सोहनलाल डोडियार, कमलेश पारगी शंकरलाल पारगी, हक्सी महराज, विनोद पटेल, डॉ. लोकेश पारगी, गणेश डामोर, बसंत गरासिया, जयकृष्ण पटेल दिनेश डामोर, प्रेमचन्द डामोर, जितेन्द्र डोडियार, कांतिलाल गरासिया आदि वक्ताओं ने एक स्वर में मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की बात कही। स्वागत अनिल डामोर एवं संचालन आशीष कुमार पारगी ने किया। यह जानकारी बलवंत मछार ने दी।