Rajasthan Politics: बांसवाड़ा। वह कहते हैं, आदिवासी हिन्दू नहीं हैं। पहले तुम बताओ किसकी संतान हो? पूर्वज क्या करते थे? भूल गए हो क्या? हमारे पूर्वज तो राम-राम करते थे, जय गुरु करते हैं, जय सीताराम कहते थे, जय श्रीकृष्ण करते हैं। कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी बाबूलाल खराड़ी ने यह बात रविवार को भाजपा की वृहद जिला समिति की बैठक में कही।