scriptWeather Update: सर्दी का असर करने लगा GOOD BYE ! | Weather Update: Effect of winter lowers as Temperature rises in Rajasthan | Patrika News
बांसवाड़ा

Weather Update: सर्दी का असर करने लगा GOOD BYE !

दिन के अलावा रात में भी पारे में बढ़ोतरी से सर्दी के तेवर नर्म होने लगे हैं। दक्षिण पश्चिमी हवा चलने पर दिन में मौसम में गर्माहट बढ़ रही है वहीं सुबह शाम सर्दी का असर बना हुआ है। 

बांसवाड़ाFeb 10, 2016 / 12:50 pm

Nakul Devarshi

दिन के अलावा रात में भी पारे में बढ़ोतरी से सर्दी के तेवर नर्म होने लगे हैं। दक्षिण पश्चिमी हवा चलने पर दिन में मौसम में गर्माहट बढ़ रही है वहीं सुबह शाम सर्दी का असर बना हुआ है। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात के तापमान में पारा एक से चार डिग्री तक बढऩे से रात में सर्दी का जोर कम रहा। 

हवा में घट रही नमी से बीते दिनों प्रदेश में छाए कोहरे का असर भी उत्तरी हिस्सों को छोड़कर लगभग ख़त्म हो गया है। 

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में उच्च वायुदाब क्षेत्र बनने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है और अगले दो-तीन प्रदेश में सर्दी के तीखे तेवरों से राहत मिलने की संभावना है। 

वहीं दिन में पुरवाई हवा चलने पर धूप की तपिश से राहत मिलेगी। बीते चौबीस घंटे में प्रदेश में रात के तापमान में हुई बढ़ोतरी से गलन और ठिठुरन से थोड़ी राहत मिली।

जयपुर में रात के तापमान में पारा 1.0 डिग्री बढ़कर 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा। आज सुबह दिन के पारे में तीन डिग्री बढ़ोतरी दर्ज हुई और सुबह नौ बजे दिन का तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। हालांकि आज सुबह छह किमी प्रति घंटे की गति से चल रही पुरवाई हवा से हल्की ठंडक महसूस हुई। 

स्थानीय मौसम केंद्र के अनुसार शहर में अगले चौबीस घंटे में मौसम शुष्क रहने और दिन में धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।

शेखावाटी अंचल में बीते दिनों पारे में आई गिरावट के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि सुबह सर्द हवा का जोर बना रहा। सीकर के फतेहपुर में बीती रात का तापमान 3.4 डिग्री से बढ़कर 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 

Home / Banswara / Weather Update: सर्दी का असर करने लगा GOOD BYE !

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो