scriptबांसवाड़ा : लॉकडाउन के चलते घर पर बनाए मिट्टी के गणगौर, संक्रमण से बचने मास्क पहनकर किया पूजन | Women worshiping Gangaur by staying in their homes | Patrika News
बांसवाड़ा

बांसवाड़ा : लॉकडाउन के चलते घर पर बनाए मिट्टी के गणगौर, संक्रमण से बचने मास्क पहनकर किया पूजन

Gangaur Festival, Corona Virus Impact : महिलाओं ने घरों में रहकर किया गणगौर पूजन, सोशल डिस्टेंडिंग का रखा ध्यान

बांसवाड़ाMar 28, 2020 / 01:39 pm

Varun Bhatt

बांसवाड़ा : लॉकडाउन के चलते घर पर बनाए मिट्टी के गणगौर, संक्रमण से बचने मास्क पहनकर किया पूजन

बांसवाड़ा : लॉकडाउन के चलते घर पर बनाए मिट्टी के गणगौर, संक्रमण से बचने मास्क पहनकर किया पूजन

बांसवाड़ा. जिले में चैत्र नवरात्र और गणगौर पर भी कोरोना संक्रमण के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन का असर देखने को मिल रहा है। प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाए जाने वाले गणगौर पर्व को इस बार घरों में ही रहकर मनाया जा रहा है। कई घरों में महिलाओं ने मिट्टी के ईसर-गणगौर बनाए है और नियमित विधि-विधान से उनकी पूजा-अर्चना की जा रही है। गणगौर के रूप में महिलाएं शिव-पार्वती की आराधना करती है। शुक्रवार को तीसरे दिन सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर शुभ मुहूर्त में गणगौर का पूजन किया। दिनभर व्रत रखकर कथा का श्रवण किया और घरों में ही पकवान बनाकर भगवान को भोग धराए गए। अग्रवाल महिला मंडल की महिलाओं ने भी घरों में ही स्थापित गणगौर का पूजन किया। मंडल अध्यक्ष संगीता गुप्ता एवं सचिव सोनू अग्रवाल ने बताया कि पूजन में 5 से अधिक महिलाओं को शामिल नहीं होने का संकल्प लिया और मास्क पहनकर पूजन किया। पूजन के लिए विशेष पकवान गुने बनाकर भोग धराया गया। इधर, शहर में विनिता शर्मा, पूजा गुप्ता, नुपूर अग्रवाल, उवर्शी भट्ट, पायल पाठक ने सोशल डिस्टेंडिंग का ध्यान रखते हुए घर पर गणगौर की पूजा की।

Home / Banswara / बांसवाड़ा : लॉकडाउन के चलते घर पर बनाए मिट्टी के गणगौर, संक्रमण से बचने मास्क पहनकर किया पूजन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो