आम के पेड़ से लटककर दी जान मामला बाराबंकी जिले में थाना सफदरगंज के सराय का स्थान गांव का है। जहां हाईवे से कुछ ही दूरी पर आम के पेड़ पर युवक व युवती का शव फांसी पर लटकता मिला। शव को देख भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए और दोनों शवों की शिनाख्त की। पुलिस ने युवक की पहचान शिवम यादव और लड़की की पहचान सोनी वर्मा के रूप में की। शवों से कुछ दूर एक मोटर साइकिल भी पुलिस को मिली। ग्रामीणों के मुताबिक लड़का गांव आता-जाता था, इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए, लेकिन घरवालों को इस पर एतराज था।
कल से घायल थी लड़की वहीं लड़की के पिता ने बताया कि वह कल से घर से गायब थी। जब शाम तक लड़की घर नहीं आई तो उसकी तलाश शुरू की गयी लेकिन वह कहीं नहीं मिली। फिर हमने इसकी सूचना थाने में दी। जहां आज सुबह हमें बुलाकर दोनों के आत्महत्या की जानकारी मिली।
जांच के बाद होगा खुलासा वहीं इस घटना पर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सफदरगंज थाना क्षेत्र के सराय का स्थान गांव के पास हाईवे के किनारे एक प्रेमी युगल का शव पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता मिला है। दोनों शवो को पीएम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। यह हत्या है या आत्महत्या इस बात की पूरी जानकारी पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा।