scriptवायरल वीडियो में खुशी दुबे का बड़ा सवाल, दो दिन की शादी में उसका क्या था रोल, जो लगा दीं इतनी धाराएं ? | Khushi Dubey viral video serious allegation | Patrika News
बाराबंकी

वायरल वीडियो में खुशी दुबे का बड़ा सवाल, दो दिन की शादी में उसका क्या था रोल, जो लगा दीं इतनी धाराएं ?

गैंगस्टर अमर दुबे की पत्नी खुशी का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें खुशी दुबे ने सरकार से न्याय की उम्मीद छोड़ते हुए मीडिया से कहा कि आप लोग ही न्याय दिला दीजिये।

बाराबंकीNov 02, 2020 / 10:03 am

नितिन श्रीवास्तव

वायरल वीडियो में खुशी दुबे का बड़ा सवाल, दो दिन की शादी में उसका क्या था रोल, जो लगा दीं इतनी धाराएं ?

वायरल वीडियो में खुशी दुबे का बड़ा सवाल, दो दिन की शादी में उसका क्या था रोल, जो लगा दीं इतनी धाराएं ?

बाराबंकी. गैंगस्टर अमर दुबे की पत्नी खुशी का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें खुशी दुबे ने सरकार से न्याय की उम्मीद छोड़ते हुए मीडिया से कहा कि आप लोग ही न्याय दिला दीजिये। खुशी दुबे ने वीडियो में सरकार से सवाल किया कि आखिर दो दिन की शादी में मेरा क्या रोल था जो इतनी धाराएं लगाकर मुझे अंदर डाल दिया गया। आपको बता दें कि बता दें कि खुशी को 14 सितंबर को संप्रेक्षण गृह बाराबंकी लगाया गया था तब से वह यहीं रह रही थी। खुशी की अमर दुबे से 29 जून को शादी हुई थी। इसके बाद दो जुलाई को बिकरू में पुलिस टीम पर हमला करने में आरोपी पाए गए अमर दुबे को पुलिस मुठभेड़ में आठ जुलाई को मार दिया गया था। इसके बाद 10 जुलाई को पुलिस ने विकास दुबे को मार गिराया।
खुशी का एक और वीडियो वायरल

बाराबंकी के जिला अस्पताल से कानपुर के बिकरु काण्ड के आरोपी गैंगस्टर अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे का एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें उसने सरकार की मंशा पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं कि आखिर दो दिन की शादी में उनका और बाकी महिलाओं का क्या रोल था। सरकार से न्याय की उम्मीद छोड़ते हुए खुशी दुबे ने मीडिया से कहा कि आप लोग ही न्याय दिला दीजिये। वैसे वह न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी हैं, क्योंकि न्याय मिलना होता तो अब तक मिल चुका होता।
खुशी ने कहा- मुझे बनाया गया मोहरा

खुशी दुबे ने कहा कि उन्हें इस कांड का मोहरा बनाया गया, वरना क्या कारण था कि जिनकी शादी के 25 साल हो गए वह छोड़ दिये गए और मेरी शादी को 2 दिन हुए मुझे गम्भीर धाराओं में अंदर कर दिया गया। वह अब न्याय की उम्मीद छोड़ चुकी हैं क्योंकि अगर न्याय मिलना होता तो अब तक मिल चुका होता आखिर सरकार है कहां। मीडिया से मदद करने की बात कहते हुए खुशी ने कहा कि आप लोग ही न्याय दिलवा दीजिये। खुशी ने बताया कि उनके माता पिता जब मिलने आते है तो उन्हें जरूर आश्वस्त करते हैं कि मुझे जल्दी छोड़ दिया जाएगा।

Home / Barabanki / वायरल वीडियो में खुशी दुबे का बड़ा सवाल, दो दिन की शादी में उसका क्या था रोल, जो लगा दीं इतनी धाराएं ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो