
अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर मुस्लिम महिलाओं ने नाया जश्न, कहा कश्मीर में फहराएंगे तिरंगा
बाराबंकी. जम्मू-कश्मीर से #Article370 हटाए जाने के बाद यूपी में विभिन्न जगहों पर लोगों ने जश्न मनाया। बाराबंकी में लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ मोदी सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया। ढोल नगाड़ों पर झूमकर और तिरंगा लहराकर मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद किया।
भारत के लिए सबसे बड़ा दिन
केंद्र सरकार के जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 समेत अनुच्छेद 35-ए को हटाने के निर्णय का देश भर में स्वागत किया गया। देशवासियों ने जश्न मानाया। बाराबंकी में उत्साही जनता ने नरेंद्र मोदी सरकार के इस फैसले पर ढोल नगाड़े के साथ जश्न मनाया। उन्होंने कहा कि ये भारत के लिए सबसे बड़ा दिन है। ढोल नगाड़ों की थाप पर बाराबंकी की नगर पालिका परिषद में लोगों के साथ मुस्लिम महिलाओं ने भी तिरंगा फहराया और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
अब कश्मीर में फहराएंगे तिरंगा
मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया। अब कश्मीर में तिरंगा फहराया जा सकेगा। विकास के नए आयाम गढ़े जाएंगे। स्थानीय निवासी हिना का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा था वह करके दिखाया है। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद अब वहां पर रहना आसान होगा। उनका कहना है कि वह वहां घूमने जा सकती हैं और अपना मकान भी बनवा सकती हैं। वहीं ज्ञानू के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह मिलकर पूरे देश में विकास का काम कर रहे हैं।
Updated on:
5 Aug 2019, 7:01 PM IST
Published on:
5 Aug 2019, 5:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.