scriptकोरोना टेस्ट के बाद होगा विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम, पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज | Uttar Pradesh Top News latest updates | Patrika News
बाराबंकी

कोरोना टेस्ट के बाद होगा विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम, पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज

UP Top News: कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी 5 लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया।

बाराबंकीJul 10, 2020 / 11:05 am

नितिन श्रीवास्तव

vikas1.jpg

कोरोना टेस्ट के बाद होगा विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम, पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, खुल सकते हैं कई राज,कोरोना टेस्ट के बाद होगा विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम, पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, खुल सकते हैं कई राज,,,

लखनऊ. (UP Top News) शुक्रवार, 10 जुलाई, 2020 को राजधानी लखनऊ से प्रकाशित विभिन्न समाचार-पत्रों में यह अहम सुर्खियां छाई हुई हैं।

कोरोना टेस्ट के बाद होगा विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम

कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी 5 लाख का इनामी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया। ठभेड़ में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी उसे लेकर हैलट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम होने से पहले कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।
अखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमला, बोले- कार पलटी नहीं है, सरकार पलटने से बच गई

विकास दुबे के एनकाउंटर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिस और युपी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाया। अखिलेश ने ट्विट कर कहा कि दरअसल ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बच गई है।
अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या?- प्रियंका

विकास दुबे के मारने जाने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि अपराधी का अंत हो गया, अपराध और उसको सरंक्षण देने वाले लोगों का क्या ?
विकास दुबे की पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, खुल सकते हैं कई राज

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से गिरफ्तार हुई विकास दुबे की पत्नी रिचा को पुलिस देर रात कानपुर ले आई। उसे महिला पुलिसकर्मियों के साथ सुरक्षित स्थान पर रखकर अधिकारियों ने पूछताछ शुरू की।
संक्रमितों का आंकड़ा 32362 पहुंचा, अब तक 862 की मौत

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 1248 कोरोना के नए केस सामने आए हैं। जिससे अब तक राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 32362 हो गई है। गुरुवार को 32,826 नमूनों की जांच की गई। इससे पहले सात जुलाई को सबसे ज्यादा 1346 नए मरीज मिले थे। फिलहाल यूपी में एक्टिव केसों की कुल संख्या 10373 हो गई है। वहीं 21127 लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक कोरोना से 862 लोगों की मौत हुई है।
आज रात से उत्तर प्रदेश में 55 घंटे का लॉकडाउन, रोडवेज बसें भी नहीं चलेंगी

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पूरे प्रदेश में जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर आज से 55 घंटे तक प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया है। ये प्रतिबंध आज (10 जुलाई) रात 10 बजे से शुरू होकर 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक चलेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव आरके तिवारी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद सदस्यता पर 15 दिन में लें निर्णय : हाईकोर्ट

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी विधान परिषद के चेयरमैन को बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए नसीमुद्दीन सिद्दीकी की विधान परिषद से सदस्यता समाप्त करने की अर्जी पर 15 दिन के भीतर फैसला लेने का आदेश दिया है। बसपा ने विधान परिषद के सभापति को सदस्यता खारिज करने के लिए अर्जी दी थी।
एमपी के राज्यपाल लालजी टंडन की तबीयत में सुधार नहीं

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की सेहत स्थिर बनी हुई है। सांस लेने में तकलीफ के चलते इन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। मेदान्ता अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर बताते हैं कि राज्यपाल की तबियत नाजुक है लेकिन नियंत्रण में है।
बाढ़ का खतरा: तेजी से बढ़ रहा सरयू, राप्ती, रोहिन और कुआनो का पानी

गोरखपुर में बहने वाली नदियों का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। सरयू (घाघरा) का जल स्तर जिस तरह से बढ़ रहा है उससे आशंका प्रबल हो गई है कि वह खतरे का निशान कभी भी पार कर सकती है। वहीं राप्ती, रोहिन और कुआनों का पानी भी तेजी से बढ़ रहा है। कई स्थानों पर नदियां कटान भी कर रही हैं जिससे कुछ गांवों का अस्तित्व संकट में है।
मनरेगा योजना से रेशम का उत्पाद बढ़ाने की तैयारी, मजदूरों को रोजगार देने में जुटी यूपी सरकार

मनरेगा से गांवों का विकास और मजदूरों को रोजगार देने में जुटी प्रदेश सरकार अब मनरेगा योजना से राज्य में रेशम का उत्पादन बढ़ाने का काम करने जा रही है। मनरेगा कंवर्जेंस के तहत इस मद में 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चीन से रेशम के आयात पर निर्भरता कम करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि वाराणसी में बनने वाली बनारसी साड़ी के लिए भारी मात्रा में चीन से रेशम का आयात होता है।

Home / Barabanki / कोरोना टेस्ट के बाद होगा विकास दुबे के शव का पोस्टमार्टम, पत्नी रिचा को कानपुर लाई पुलिस, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो