बारां. एसीबी बारां की टीम ने बुधवार को राजस्थान आवासन मंडल के कनिष्ठ सहायक को मकान की एनओसी देने के लिए पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने रिश्वत की राशि शहर के तेल फैक्ट्री क्षेत्र स्थित पुलिस चौकी के सामने ही परिवादी की कार में ली। इशारा मिलते ही एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ धर दबोचा।