scriptतीसरे दिन मिला नदी से युवक का शव,  परवन में मछली पकडऩे गया था,  घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला शव | shav mila, fish, harnavadashahaji, baran | Patrika News
बारां

तीसरे दिन मिला नदी से युवक का शव,  परवन में मछली पकडऩे गया था,  घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला शव

हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में बहने वाली परवन नदी पर मछली का शिकार करने गए युवक का शव तीसरेे दिन रविवार दोपहर को एनडीआरएफ टीम ने घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। सारथल थानाप्रभारी परमानंद मीणा ने बताया कि पटपडी गांव निवासी हरिबल्लभ बैरवा (२८) गुरुवार अपराह्न परवन नदी पर मछलियां पकडऩे गया था।

बारांOct 12, 2019 / 05:50 pm

Ghanshyam

तीसरे दिन मिला नदी से युवक का शव,  परवन में मछली पकडऩे गया था,  घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला शव

तीसरे दिन मिला नदी से युवक का शव,  परवन में मछली पकडऩे गया था,  घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला शव

हरनावदाशाहजी. क्षेत्र में बहने वाली परवन नदी पर मछली का शिकार करने गए युवक का शव तीसरेे दिन रविवार दोपहर को एनडीआरएफ टीम ने घटना स्थल से करीब आठ किलोमीटर दूर से बरामद कर लिया। सारथल थानाप्रभारी परमानंद मीणा ने बताया कि पटपडी गांव निवासी हरिबल्लभ बैरवा (२८) गुरुवार अपराह्न परवन नदी पर मछलियां पकडऩे गया था। शाम को उसका ***** उसे बुलाने भी गया, लेकिन तब भी नदी के उस पार बैठा हुआ था। रात को करीब साढ़े आठ बजे तक भी जब वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे वापस जाकर देखा तो हरिबल्लभ वहां नहीं था। थानााधिकारी ने बताया कि मछली पकडऩे के लिए उसने जाल भी फेंक रखा था। परिजनों ने रात भर उसको नदी व आसपास तलाश भी किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। परिजनों ने शुक्रवार सुबह सारथल थाने पहुंचकर घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम बुलवाकर पूरे दिन नदी में तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद शनिवार सुबह से ही तलाश अभियान शुरू किया तो बिलेंडी के समीप क्षत विक्षत अवस्था में शव पड़ा होने की सूचना मिली। जिसे शिनाख्त कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। थानाधिकारी ने बताया कि शव घटना स्थल से करीब आठ किलामीटर दूर मिला। उन्होंने बताया कि परवन नदी में इन दिनों पानी का तेज बहाव हो रहा है। ऐसे में मृतक पानी के बहाव में बह गया, जबकि दुर्घटना के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस ने मृतक के भाई महेंद्र की रिपोर्ट पर मृग दर्ज कर लिया।

Home / Baran / तीसरे दिन मिला नदी से युवक का शव,  परवन में मछली पकडऩे गया था,  घटना स्थल से आठ किलोमीटर दूर मिला शव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो