scriptलोगों को परेशान करना छोड़ें अधिकारी | Skip bother people officer | Patrika News
बारां

लोगों को परेशान करना छोड़ें अधिकारी

बिजली सहित आमजन की समस्याओं को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के हाट

बारांApr 06, 2016 / 11:23 pm

मुकेश शर्मा

baran

baran

छीपाबड़ौद।बिजली सहित आमजन की समस्याओं को लेकर मंगलवार को क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के हाट चौक स्थित सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत का पुतला जलाया। इस मौके पर पूर्व विधायक करण सिंह राठौड़ ने विद्युत निगम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि बकाया वसूली के नाम पर निगम किसानों पर दबाव बना रहा है। इससे 80 से ज्यादा गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है। लोग गर्मी की शुरूआत के साथ ही पीने के पानी की समस्या से जूझने लगे है। जिनके कनेक्शन नहीं है, निगम उनको भी बिल जारी कर रहा है। किसान मुआवजे के लिए आज भी इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के पन्द्रह लाख किसानों को मुआवजा नहीं मिलने से वह बदहाली में हंै। समस्याओं के अम्बार के बावजूद सरकार कही नजर नहीं आ रही।


धरने को ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल टाटू, जिला परिषद सदस्य रामकरण मालव, मूलचन्द शर्मा, भवानीशंकर मालव, पूर्व सरपंच द्वारका लाल धाकड़, देवेन्द्र पंचोली कमाल खान आदि ने कहा कि सरकार अपने वादों से मुकर रही है। कांग्रेस राज में शुरू हुई योजनाओं की भाजपा राज में कटौती की जा रही है। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तथा अधिशासी अभियंता व छबड़ा छीपाबड़ौद के सहायक अभियंता को ऊर्जा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो