scriptशिक्षा मंत्री ने दिया इशारा, इन लोगों के घरों पर चलेंगे बुलडोजर, ब्याज सहित वसूला जाएगा वेतन | Viral Statement Of Education and Panchayat Raj Minister Madan Dilawar In Anta Baran | Patrika News
बारां

शिक्षा मंत्री ने दिया इशारा, इन लोगों के घरों पर चलेंगे बुलडोजर, ब्याज सहित वसूला जाएगा वेतन

Rajasthan Politics: शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार की रात अंता के निकट बालाखेड़ा गांव में स्थानीय कार्यकर्ता के घर पर गुजारी। रविवार रात 10:25 बजे मंत्री ने बालाखेड़ा गांव पहुंच सबसे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर मजबूती के लिए मंत्र दिया।

बारांFeb 13, 2024 / 09:31 am

Akshita Deora

madan_dilawar.jpg

Rajasthan News: शिक्षा एवं पंचायत राज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार की रात अंता के निकट बालाखेड़ा गांव में स्थानीय कार्यकर्ता के घर पर गुजारी। रविवार रात 10:25 बजे मंत्री ने बालाखेड़ा गांव पहुंच सबसे पहले कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बूथ स्तर पर मजबूती के लिए मंत्र दिया। सोमवार सुबह वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में शामिल हुए। उसके बाद ग्रामीणों के साथ गांव के मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी महिला-पुरुष के सम्मेलन को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत में जनप्रतिनिधियों की बैठक ली।

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं से छेड़खानी, बलात्कार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों की संपत्ति को चिह्नित कर उसे बुलडोजर से ध्वस्त किया जाएगा। मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि बारां में जिन शिक्षक दंपती ने अपने स्थान पर दूसरे अध्यापक लगा रखे थे उन पर सख्त कार्रवाई होगी। अध्यापकों से पूरा वेतन ब्याज सहित वसूल किया जाएगा।

यह भी पढ़ें

उज्जवला योजना को लेकर बड़ा अपडेट, घर में है फ्रिज या लैंडलाइन फोन तो नहीं मिलेगा 450 रुपए में सिलेंडर




Hindi News/ Baran / शिक्षा मंत्री ने दिया इशारा, इन लोगों के घरों पर चलेंगे बुलडोजर, ब्याज सहित वसूला जाएगा वेतन

ट्रेंडिंग वीडियो