scriptबुलंदियों पर हैं सिंह, मकर और कर्क राशियों के सितारे, होगी धन वर्षा तो शत्रुओं को मिलेगी पराजय | aaj ka rashifal in hindi mesh makar aur singh rashi | Patrika News
बरेली

बुलंदियों पर हैं सिंह, मकर और कर्क राशियों के सितारे, होगी धन वर्षा तो शत्रुओं को मिलेगी पराजय

ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र बता रहे हैं गुरुवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन। आज के दिन मकर राशि के लोगों को कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।

बरेलीNov 01, 2018 / 11:14 am

अभिषेक सक्सेना

your rashifal

your rashifal

बरेली। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से सभी कार्य हल हो जाते हैं। लक्ष्मीजी खुद उस जातक पर मेहरबान होती हैं और उसकी किस्मत बदलती हैं। ऐसे जातकों को धन की प्राप्ति होती है और सभी का सहयोग मिलता है। ज्योतिषाचार्य डॉ.अरविंद मिश्र बता रहे हैं गुरुवार का राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आज का दिन। आज के दिन मकर राशि के लोगों को कारोबार में लाभ होने के योग बन रहे हैं।
मेष
इस राशि के जातकों का कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। व्यवसाय में उन्नति होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मेल-जोल बढ़ेगा। धर्म में रुचि बढ़ेगी। केले के पेड़ पर दीपक जलाएं।
वृषभ
इस राशि के जातकों को कारोबार में अधिक लाभ मिलेगा। नए काम शुरू करने का योग है। दोस्तों और सहयोगियों से समस्याएं हल होने में मदद मिलेगी।

मिथुन
इस राशि के जातकों को क्रोध पर संयम रखने की जरूरत है। संतान के विवाह की चिन्ता रहेगी। अपने विचारों में सकारात्मकता लाएं। अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे।
कर्क
इस राशि के जातक अपनी प्रतिभा से परिवार का मान सम्मान बढ़ाएंगे। साझेदारी में आपसी मनमुटाव के चलते व्यापार प्रभावित होगा। अचानक धन का मिलेगा और मानसिक सुख-शांति मिलेगी।

सिंह
इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत खास है। धन धान्य से लोगों को लाभ मिलेगा। विवेक से रुके कार्य पूर्ण होंगे। संतान की तरक्की से खुश होंगे। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करें। सामाजिक लोगों के व्यवहार के कारण आप क्रोधित होंगे।
कन्या
इस राशि के जातकों को अपनी आगामी योजनाओं को गुप्त रखने में कामयाबी मिलेगी। किए जा रहे कार्य की गति बढ़ेगी। कठिन कामों में सोच-समझकर ही हाथ डालें। भूमि, जायदाद के सौदों में लाभ होगा।
तुला
इस राशि के जातकों को कार्य में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न बरतें। परिवार में स्थिति पैसों को लेकर तनावपूर्ण रहेगी। नए संबंध लाभप्रद रहेंगे।

वृश्चिक
इस राशि के जातकों को किसी विशेष कार्य के होने से हर्ष होगा और रुका हुआ धन मिलेगा। वाहन लेने की सोच रहे हैं तो ले सकते हैं आज का दिन काफी अच्छा शुभ है। रचनात्मक कार्यों में निवेश की आशंका है।
धनु
इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने की पूरी संभावनाएं हैं। नई योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। आर्थिक नुकसान हो सकता है इसलिए नए काम को शुरू करने से पहले सोच समझ लें।
मकर
धन की वर्षा होगी और देवगुरु बृहस्पति की कृपा इस राशि के जातकों पर है। इस राशि के जातकों को कारोबार में अधिक लाभ मिलेगा। पुराने संबंध मधुर होंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कुम्भ
दिन की शुरुआत में कार्यों की अधिकता रहेगी। बहनों से मन-मुटाव की स्थिति बनेगी। जोखिम के कार्य से बचना चाहिए। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। परिवार से प्रशंसा मिलेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। हनुमानजी को सिंदूर अर्पण करें।
मीन
इस राशि के जातकों को यात्रा देशाटन के योग बन रहे हैं। वाहन का खर्च बढ़ेगा लेकिन, आमदनी भी बढ़ेगी। आज के दिन गाय को रोटी और हरा चारा खिलाने से धन की समस्या से जल्द निजात मिलने की संभावनाएं हैं। परिवार में नए मेहमान के आने के योग बन रहे हैं।

Home / Bareilly / बुलंदियों पर हैं सिंह, मकर और कर्क राशियों के सितारे, होगी धन वर्षा तो शत्रुओं को मिलेगी पराजय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो