script06 मई 2019 सोमवार का राशिफल : भोलेनाथ की कृपा से आज मेष और कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Monday 06 May daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

06 मई 2019 सोमवार का राशिफल : भोलेनाथ की कृपा से आज मेष और कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

06 मई 2019 सोमवार के दिन भोलेनाथ की कृपा से आज मेष और कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ, जानिए आज के राशिफल के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMay 06, 2019 / 02:25 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 06 मई : भोलेनाथ की कृपा से आज मेष और कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों के मन में उत्साह बना रहेगा। धन प्राप्ति की प्रबल संभावना है। वाणी प्रभावशाली रहेगी और स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। कर्ज से आया धन चला जाएगा।

मिथुन (Gemini) की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
इस राशि के जातकों के लिए आज धन हानि के योग है। जमा पूँजी खर्च होगी। आज के दिन सावधानी बरतें नहीं तो हानि हो सकती है।

कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
इस राशि के जातकों को आज बुद्धि के प्रयोग से लाभ की संभावना है। मित्रों का सहयोग रहेगा। मेडिकल वाले आज लाभ में रहेंगे।

सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
इस राशि के जातकों का आज हाथ तंग रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी वालों को अधिकारी से परेशानी होगी।

कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों का आज भाग्य साथ देगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का आज फल मिलेगा। आज धन लाभ के भी योग है। पूजा पाठ बढ़ा दें,लाभ में रहेंगे।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातक का आज 8वां चन्द्रमा है। व्यापार में हानि हो सकती है। सावधानी बरतें। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा।


वृश्चिक (Scorpion) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
इस राशि के जातक का आज दिन मिला जुला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दवा पर धन खर्च होगा। जेब खाली रहेगी। किसी से रूपये उधार लेने पड़ सकते हैं। कर्ज वाले परेशान कर सकते हैं।
मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातक को आज संतान और मित्र का सहयोग मिलेगा। आज धन प्राप्ति के योग है। मन धर्म कर्म में लगेगा।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातकों को कुछ तनाव हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से बचें। सरकारी कार्य देरी से बनेंगे।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों को आज भाग्य का साथ मिलेगा। छोटे भाई बहन सहयोग करेंगे। पूजा पाठ से लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

Home / Bareilly / 06 मई 2019 सोमवार का राशिफल : भोलेनाथ की कृपा से आज मेष और कर्क वालों को होगा बड़ा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो