scriptआज का राशिफल 15 जून: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए अपना राशिफल | aaj ka rashifal Saturday 15 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 15 जून: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए अपना राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 14, 2019 / 06:19 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। सुख में कमी आएगी। वाहन परेशान कर सकता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आप से कड़ी मेहनत कराएगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला है। विवाह योग्य जातकों को आएंगे विवाह के रिश्ते। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रति अति सावधान रहें। सूर्य के राशि परिवर्तन से सुख में कमी आएगी।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज रोग परेशान कर सकता है। जमा धनपूंजी में भी कमी आएगी।कर्ज बढ़ सकता है। सूर्य के राशि परिवर्तन से बुखार इत्यादि रोग हो सकते हैं।गुस्सा बढ़ जाएगा।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला है।स्वास्थ्य उत्तम नहीं रहेगा। मित्रों से कष्ट मिल सकता है परंतु धनलाभ प्रचुर मात्रा में रहेगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से जमा धन में कमी आएगी। आपको अति सावधान रहने की आवश्यकता है। कोर्ट कचहरी इत्यादि से बचें।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला रहेगा। सुख में कमी आएगी। वाहन पर धन खर्च हो सकता है। प्रसिद्धि में भी कमी आएगी लेकिन आज सरकारी काम बन सकेंगे। व्यापार में भी लाभ होगा। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज लाभ हेतु कठिन परिश्रम करना होगा। छोटे भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।भाग्य साथ देगा। सूर्य के राशि परिवर्तन से नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ वाला है। व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। नौकरी करने वालों का भी दिन अच्छा गुजरेगा। सूर्य का परिवर्तन आपके लिए लाभकारी है।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का दिन आज मिला-जुला है। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। विवाह योग्य जातकों के विवाह की बात आज चलेगी। सूर्य का राशि परिवर्तन आपकी नौकरी के लिए और व्यापार के लिए हानिकारक है। आपको अत्यधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है क्योंकि मृत्यु भाव में चार ग्रह एकत्र हैं। यह दुर्घटना करा सकते हैं।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा है। अत्याधिक खर्चे से परेशान रहेंगे। यदि आप ने पूर्व में कर्जा लिया हुआ है तो कर्जे वाले आज परेशान कर सकते हैं, आपको और कर्जा लेना पड़ सकता है। सूर्य का राशि परिवर्तन भाग्य में अड़चन देगा.
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला है शिक्षा परीक्षा के लिए दिन शुभ रहेगा।व्यापार में भी लाभ रहेगा ।संतान को भी लाभ मिलेगा सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए रोग वृद्धि कर सकता है। अत्यधिक सावधान रहें। रोग भाव में चार ग्रह एकत्र हैं।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुख कारक है घर में सुख की वृद्धि होगी परंतु नौकरी में थोड़ा तनाव रहेगा। सूर्य का राशि परिवर्तन आपको नए प्रेम के मार्ग में डाल सकता है।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। भाग्य साथ देगा।संतान की तरफ से थोड़ी चिंता हो सकती है। सूर्य का राशि परिवर्तन प्रसिद्धि बढ़ा सकता है।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 15 जून: सूर्य ने किया राशि परिवर्तन, इन चार राशि वालों की खुल जाएगी किस्मत,जानिए अपना राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो