script16 March 2019 Daily Horoscope : भगवान की कृपा से इन राशियों के लिए खुल रहे हैं तरक्की के रास्तें, जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Saturday16 March daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

16 March 2019 Daily Horoscope : भगवान की कृपा से इन राशियों के लिए खुल रहे हैं तरक्की के रास्तें, जानिए आपका राशिफल

16 March 2019 Saturday Horoscope, Shanivar Ka Rashifal, Aaj Ka Rashifal, 16 मार्च 2019 आज शनिवार को भगवान की कृपा से मेष, वृष, कर्क, कन्या और मकर राशियों के लिए खुल रहे हैं तरक्की के रास्तें , जानिये क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीMar 16, 2019 / 03:33 pm

jitendra verma

rashifal

आज का राशिफल 16 मार्च : भगवान की कृपा से इन राशियों के लिए खुल रहे हैं तरक्की के रास्तें, जानिए आपका राशिफल

मेष (Aries) चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। रेडीमेड कपड़ा व्यपारी, फैशन डिजायनर, सुगंधित पदार्थ बनाने वाले लाभ में रहेंगे।

वृष (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। पूजा पाठ से लाभ होगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा।
मिथुन (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

इस राशि के जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी। खर्च बढ़ेगा और धन हानि भी सम्भव है। आज विवाद से बचे। कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते है।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस राशि के जातकों के लिए आज धन प्राप्ति के रास्ते खुलेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शिक्षा परीक्षा के लिए समय शुभ है। मेडिकल के क्षेत्र में काम करने वाले लाभ में रहेंगे।
सिंह (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

इस राशि के जातकों को आज कुछ धन लाभ हो सकता है। सरकारी कार्य बनेंगे। व्यापार में बढोत्तरी होगी। राजनितिक व्यक्ति लाभ में रहेंगे। खर्च बढ़ेगा।
कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

इस राशि के जातकों को आज पूर्व में संचित पुण्य कार्यों का लाभ मिलेगा। आज भाग्य साथ देगा। शिक्षा के लिए समय शुभ है।
तुला (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

इस राशि के जातक अगर कर्ज लेना चाहते है तो आज कर्ज मिल सकता है। पिता को कष्ट हो सकता है। व्यापार को लेकर चिंता रहेगी। मन प्रसन्न नहीं रहेगा।
वृश्चिक (Scorpius) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। बुद्धि विवेक से काम बनेंगे। बुजुर्ग की सेवा करें। ब्राह्मणों का आशीर्वाद लें।
धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

इस राशि के जातकों को आज कर्ज देने वाले परेशान कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। दवा में धन खर्च होगा और शत्रु से कष्ट मिल सकता है।
मकर : (Capricornus) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

इस राशि के जातकों को आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। शिक्षा के लिए समय शुभ है। धन प्राप्ति के भी योग है। संतान के लिए भी दिन शुभ है।
कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

इस राशि के जातक को आज रोग से कष्ट मिल सकता है। तनाव बढ़ेगा। प्रसिद्धि भी बढ़ेगी। व्यापार में हानि सम्भव है।
मीन (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

इस राशि के जातकों को आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी। छोटे भाई बहन लाभ में रहेंगे। भाग्य साथ नहीं देगा। धर्म कर्म से लाभ होगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो