scriptआज का राशिफल 27 जून: भगवान विष्णु की कृपा से मेष,मिथुन और कुम्भ वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Thursday 27 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 27 जून: भगवान विष्णु की कृपा से मेष,मिथुन और कुम्भ वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 26, 2019 / 04:09 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ है। छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है। सुख में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। सरकारी काम बनेंगे। व्यापार में वृद्धि सम्भव है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि के जातकों को आज यात्रा में खर्च करना पड़ेगा ।तनाव भी मिल सकता है। परिश्रम अधिक करना होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें चोट लग सकती है।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों को आज डूबा हुआ धन मिल सकता है इस लिए प्रयास जरूर करें। बुरी संगत से दूर रहें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों को आज सरकारी कार्यों से संबंधित भागदौड़ करनी होगी, कार्य में देरी होगी। कोई छुपा हुआ पुराना रोग व शत्रु आपको कष्ट दे सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य शुभ है। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों का साथ मिलेगा पुरानी गूढ़ विद्याओं की ओर मन का झुकाव हो।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा नहीं है। लाभ होते होते रह जाएगा। परिश्रम भी भरपूर होगा परंतु आशा अनुरूप लाभ नहीं मिलेगा।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा।


वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय ठीक नहीं है। प्रत्येक कार्य में उलझन होगी। रोग,शत्रु और फालतू खर्चे से मन परेशान रहेगा। कर्ज वाले आज परेशान कर सकते हैं ।


धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि के जातकों की आज संतान को कष्ट हो सकता है। मित्रों का साथ छूट सकता है। शिक्षा परीक्षा के लिए भी समय ठीक नहीं है परिश्रम बढ़ा दें। गुरु ग्रह का जाप प्रत्येक गुरुवार को करें।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातकों का स्वामी ग्रह शनि है इस समय वक्री है इसलिए प्रत्येक काम में में उलझन होगी। कामों में देरी हो।आज आपको आमदनी नहीं होगी। हल्का सा तनाव रहेगा। धर्य बनाए रखें। शराब ना पिए।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज अचानक लाभ हो सकता है। कमीशन के कार्यों से लाभ मिलेगा। पिता से भी कुछ प्राप्ति होगी। आज धन प्राप्ति के अच्छे योग हैं।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों के लिए आज दिन शुभ है।सरकारी कार्य अचानक बन सकते हैं। पिता से भी लाभ होगा।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / आज का राशिफल 27 जून: भगवान विष्णु की कृपा से मेष,मिथुन और कुम्भ वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो