script13 March 2019 Rashifal : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मेष और कर्क वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Wednesday 13 March daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

13 March 2019 Rashifal : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मेष और कर्क वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

13 March 2019 Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope, Wednesday Rashifal, १३ मार्च २०१९ ग्रहो की बदलती चाल से मेष और कर्क राशि के लिए बन रहा लाभ का योग, जानिए बुधवार को सभी राशियों का दैनिक राशिफल

बरेलीMar 13, 2019 / 12:35 pm

jitendra verma

मेष (Aries)

इस राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। व्यापार में बढोत्तरी होगी। धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। सरकारी कार्य बनेंगे।

वृष (Taurus)

इस राशि के जातकों का आज मन प्रसन्न रहेगा। धर्म कर्म में रूचि रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। जीवनसाथी से विवाद हो सकता है।
मिथुन (Gemini)

इस राशि के जातकों को आज अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। कोर्ट कचहरी के कार्य भी निपटाने पड़ेंगे। फालतू खर्च होगा और हाथ तंग रहेगा।

कर्क (Cancer)

इस राशि के जातक को आज रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। शिक्षा के लिए दिन शुभ है।व्यापार में बढोत्तरी होगी।
सिंह (Leo)

इस राशि के जातकों को आज व्यापार में लाभ होगा। राजनीति के लिए समय शुभ है। सरकारी कार्य निपटाने का दिन है। पिता पक्ष से लाभ सम्भव है।

कन्या (Virgo)
इस राशि के जातक का आज धर्म कर्म में रूचि बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। पूर्व में किए गए पुण्य कार्यों का फल मिलेगा।

तुला (Libra)

इस राशि के जातकों को आज कुछ तनाव हो सकता है। व्यर्थ की भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। फालतू खर्च बढ़ेगा। यात्रा में कष्ट हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpius)

इस राशि के जातकों को आज जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। छोटे भाई बहन का साथ मिलेगा।

धनु (Sagittarius)

इस राशि के जातकों को आज कर्ज वाले परेशान कर सकते हैं। रोग और शत्रु से पीड़ा मिल सकती है।
मकर (Capricornus)

इस राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। समय बच्चों के साथ बीतेगा। शिक्षा के लिए दिन शुभ है। खर्च बढ़ेगा।

कुंभ (Aquarius)

इस राशि के जातकों को आज तनाव मिल सकता है लेकिन मन प्रसन्न रहेगा। पब्लिक सेक्टर के काम बनेंगे। सरकारी कार्य उलझ सकते हैं।
मीन (Pisces)

इस राशि के जातकों को आज कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। फूलों का कारोबार और रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करने वाले लाभ में रहेंगे।

प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

Home / Bareilly / 13 March 2019 Rashifal : ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज मेष और कर्क वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो