scriptआज का राशिफल 26 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल | aaj ka rashifal Wednesday 26 June daily horoscope in hindi | Patrika News
बरेली

आज का राशिफल 26 जून: ग्रहों की बदलती चाल के बीच आज इन दो राशि वालों को होगा लाभ,जानिए आपका राशिफल

जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेलीJun 25, 2019 / 04:19 pm

jitendra verma

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि के जातकों के लिए आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां रह सकती हैं। घर परिवार के लिए समय देना पड़ेगा। माता का स्वास्थ्य नरम रह सकता है।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृष राशि के जातकों का आज खर्च का दिन है। मन परेशान रहेगा और स्वास्थ्य ढीला रहेगा। कोई ऐसा काम ना करें जिससे थाना दरबार हो। झगड़ों से बचें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज लाभ का दिन है। यदि बुद्धि से काम लेंगे तो अच्छा धन लाभ हो सकता है। गलत कार्यों से और गलत प्रकार के धन से बचें।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि के जातकों का व्यापार को लेकर मन परेशान रह सकता है। आप अपने व्यापार/ नौकरी के स्थल से असंतुष्ट रह सकते हैं। पिता से आज आपको परेशानी हो सकती है। सरकारी अफसर भी आज आप को दंडित कर सकते हैं।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि के जातकों का आज धर्म कर्म में मन लगेगा।धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यर्थ के झंझट से बचें।आज पुण्य कर्मों में कमी महसूस होगी।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि के जातकों को आज का दिन सावधानीपूर्वक गुजारना चाहिए। व्यर्थ की परेशानियां बढ़ सकती हैं। लाभ होते होते रह जाएगा। हानि का योग है खर्चा हो सकता है।

तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि के जातकों के लिए नौकरी/ व्यवसाय में परेशानियां हो सकती हैं। अधिकारी अनुकूल नहीं रहेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य ढीला रह सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि के जातकों का स्वामी मंगल ग्रह होता है। मंगल ग्रह इस समय नीच का है। इसलिए परेशानियां हो सकती हैं। आज भाग्य साथ नहीं देगा। पूजा पाठ में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। धर्म के कार्य करें।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)


धनु राशि के जातकों को संतान को लेकर परेशानी रहेगी। शिक्षा परीक्षा का समय अच्छा नहीं है। मित्र आप से दूरी बना लेंगे।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि के जातक आज वाहन संभाल कर चलाएं। वाहन से कष्ट हो सकता है। छोटी सी यात्रा भी संभव है। समय बहुत बढ़िया नहीं है,शांत रहें। जब तक शनिचर वक्री रहेगा तब तक काम में अवरोध बने रहेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि के जातकों को आज आलस्य घेर सकता है। आपको काम अधिक करना पड़ेगा। छोटे भाई-बहनों से भी कुछ सहयोग मिल सकेगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि के जातकों को आज संतान के हित में कुछ अच्छी सूचना मिल सकती है। मित्र धन मांग सकते हैं। धन की व्यवस्था संतान और मित्रों पर निर्भर रहेगी। कुल मिलाकर आज धन प्राप्ति होगी।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो